Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान : नेतन्याहू
International

इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान : नेतन्याहू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान : नेतन्याहू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

यरुशलम. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चेतावनी दी कि इजराइल में नागरिकों को निशाना बनाने की ईरान को ”बहुत भारी कीमत” चुकानी होगी. नेतन्याहू ने यह टिप्पणी तेल अवीव के नजदीक बात याम शहर में सुबह-सुबह ईरानी मिसाइल हमले के स्थल का दौरा करते हुए की. इस हमले में कम से कम सात लोग मारे गए और कई दर्जन अन्य घायल हो गए हैं.

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा नेतन्याहू के हवाले से जारी बयान में कहा गया, ”ईरान को नागरिकों – महिलाओं, बच्चों – की हत्या के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसे उसने जानबूझकर अंजाम दिया है. हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे, और हम उन पर पूरी ताकत से हमला करेंगे.” इजराइल ने शुक्रवार की सुबह ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया, जिसमें ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया. बाद में ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमले शुरू किए. इससे इजराइल पर ईरान की ओर से और जोरदार हमले की आशंका पैदा हो गई है क्योंकि ईरान की कुछ मिसाइलें इजराइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली को भेद कर देश के बीच में बने इमारतों को निशाना बनाने में सफल हुई हैं.

एक अलग घटना में, उत्तरी अरब शहर तमरा में चार लोग मारे गए, जिससे इजराइल द्वारा अभियान शुरू किए जाने के बाद से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है. इजराइल का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकना और उसके मिसाइल विकास कार्यक्रम को विफल करना है.

नेतन्याहू ने कहा, ”हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हम अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं – जो अब इजराइल के हर नागरिक के लिए स्पष्ट है. सोचिए कि अगर ईरान के पास इजराइल के शहरों पर गिराने के लिए परमाणु हथियार होता तो क्या होता.” उन्होंने कहा, ”सोचिए अगर ईरान के पास इस तरह की 20,000 मिसाइलें होतीं? यह इजराइल के लिए अस्तित्व का खतरा है. इसीलिए हमने विनाश के दोहरे खतरे के खिलाफ मुक्ति का युद्ध शुरू किया है, हम इसे पूरी ताकत के साथ कर रहे हैं. हमारे सैनिक, हमारे पायलट, ईरान के आसमान में हैं.” उन्होंने नागरिकों को ईरानी मिसाइल हमलों के दौरान ‘होम फ्रंट कमांड’ के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी.

इस बीच, इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आने वाले दिनों में इजराइल पर ईरान के और अधिक बैलिस्टिक मिसाइल हमले होने की आशंका है. उन्होंने कहा, ”आगे चुनौतीपूर्ण दिन हैं. आने वाले दिनों में और भी हमले और प्रभाव होंगे. इजराइली वायु सेना एक पल के लिए भी (ईरान में) हमला करना बंद नहीं कर रही है.” आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा, ”इस समय भी हम तेहरान में दर्जनों ठिकानों पर हमला कर रहे हैं. हम (ईरान के) परमाणु कार्यक्रम और सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ताकि घरेलू मोर्चे पर जोखिम को कम किया जा सके.” आईडीएफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान के विपरीत, जो नागरिक आबादी को निशाना बना रहा है, इजराइल ईरानी आबादी को नुकसान नहीं पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

आईडीएफ ने लिखा, ”यही वह संदेश है जो हम ईरानी नागरिकों तक पहुंचा रहे हैं. इसके उलट ईरान बिना किसी चेतावनी के हमला करने का विकल्प चुनता है, हम निर्दोष लोगों को चेतावनी देने का विकल्प चुनते हैं . हम उन्हें कई माध्यम से फारसी में चेतावनी देते हैं.” उसने कहा, ”क्योंकि मानव जीवन हमारे लिए सर्वप्रथम है. यही हमारे और हमारे शत्रु के बीच का अंतर है.” इजराइल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार से अबतक ईरान ने कम से कम 270 मिसाइलें दागी हैं, जिनसे 22 स्थल प्रभावित हुए, तीन नाबालिगों और 10 वयस्कों सहित 13 लोगों की मौत हो गई तथा 390 लोग घायल हुए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम: बस्तर अंचल को मिला बड़ा तोहफा
Next Article धुबरी में देखते ही गोली मारने का आदेश सही, असम के खिलाफ हो रही ‘बड़ी साजिश’ : हिमंत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.