Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»कांग्रेस ने ईरान पर इजराइल की हालिया बमबारी और निशाना बनाकर की गईं हत्याओं की निंदा की
International

कांग्रेस ने ईरान पर इजराइल की हालिया बमबारी और निशाना बनाकर की गईं हत्याओं की निंदा की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कांग्रेस ने ईरान पर इजराइल की हालिया बमबारी और निशाना बनाकर की गईं हत्याओं की निंदा की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने ईरान पर इजराइल की हालिया “बमबारी और निशाना बनाकर की गईं हत्याओं” की रविवार को निंदा करते हुए कहा कि ईरान की संप्रभुता पर हमला और इसके अधिकारों का उल्लंघन अस्थिरता को बढ़ाएगा तथा भावी संघर्ष के बीज बोएगा. कांग्रेस ने कहा कि भारत को स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए, जिम्मेदारी से काम करना चाहिए और तनाव को कम करने तथा बातचीत को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध हर कूटनीतिक माध्यम का उपयोग करना चाहिए.

कांग्रेस महासचिव (प्रभारी संचार) जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ईरान पर इजराइल की हालिया बमबारी और निशाना बनाकर हत्याएं किए जाने की स्पष्ट रूप से निंदा करती है. यह एक खतरनाक उकसावे की कार्रवाई है, जिसके गंभीर क्षेत्रीय व वैश्विक परिणाम हो सकते हैं.” उन्होंने लिखा, “ईरान की संप्रभुता पर यह हमला और उसके अधिकारों का उल्लंघन-चाहे वह हवाई हमलों के जरिए हो या गुपचुप हत्याओं के माध्यम से, अस्थिरता को और बढ़ा देगा तथा भावी संघर्ष के बीज बोएगा.” रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दृढ़ विश्वास है कि हिंसा के बजाय कूटनीति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही आगे बढ़ने का एकमात्र वैध और स्थाई मार्ग हैं.

उन्होंने कहा, “आक्रामकता तुरंत समाप्त होनी चाहिए. सैन्य टकराव की निरंतरता पहले से ही नाज.ुक क्षेत्र को व्यापक युद्ध में धकेलने का जोखिम पैदा करती है, जिसका मानवीय और आर्थिक दोनों दृष्टि से विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है.” रमेश ने कहा कि भारत के ईरान के साथ लंबे समय से सांस्कृतिक संबंध रहे हैं और हाल के दशकों में इजराइल के साथ रणनीतिक संबंध भी विकसित हुए हैं.
उन्होंने कहा कि यह विशिष्ट स्थिति भारत को तनाव कम करने और शांति स्थापित करने की नैतिक जिम्मेदारी प्रदान करती है.

उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया में लाखों भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं, ऐसे में इस क्षेत्र में शांति न केवल एक भू-राजनीतिक चिंता है, बल्कि भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित का विषय भी है. भारत को स्पष्ट रूप से बोलना चाहिए, जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए और उपलब्ध हर कूटनीतिक माध्यम का उपयोग कर तनाव कम करने और संवाद को पुनस्र्थापित करने के प्रयास को बढ़ावा देना चाहिए.” इजराइल ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया था. इस हमले में ईरान के प्रमुख सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई. ईरान ने इजराइल पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से जवाबी हमले किए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleओडिशा: पुलिस ने विस्फोटक लूट मामले में मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार
Next Article एनआईए ने खालिस्तानी आतंकियों से जुड़ाव वाले तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.