Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ऑस्ट्रेलिया: भारतीय मूल के व्यक्ति की पुलिसकर्मी ने घुटने से दबाई थी गर्दन, मौत
International

ऑस्ट्रेलिया: भारतीय मूल के व्यक्ति की पुलिसकर्मी ने घुटने से दबाई थी गर्दन, मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऑस्ट्रेलिया: भारतीय मूल के व्यक्ति की पुलिसकर्मी ने घुटने से दबाई थी गर्दन, मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया में पुलिस के एक अधिकारी द्वारा गिरफ्तार करने का प्रयास करते समय गर्दन को कथित तौर पर घुटने से दबाने की वजह से लगी चोट के बाद अस्पताल में भर्ती 42 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत हो गई. रविवार को जारी मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली.

‘सेवेनन्यूज ऑस्ट्रेलिया’ की खबर के अनुसार, एडिलेड के मोडबरी नॉर्थ में रहने वाले गौरव कुंदी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई. कुंदी को कुछ दिन पहले दिमागी चोट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिसकर्मी ने रॉयस्टन पार्क में पेनहैम रोड पर कुंदी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था. पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसने कुंदी और एक महिला के बीच ‘झगड़ा’ होते हुए देखा था.
घटना से जुड़े एक वीडियो में पुलिसकर्मी को कुंदी से साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है जबकि वह और उनकी पत्नी अमृतपाल कौर पुलिस की इस हरकत का चीख-चीखकर विरोध कर रहे थे.

कुंदी चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे, “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है.” वहीं कौर इस पूरी घटना का वीडियो बना रही थीं और बोल रही थीं कि पुलिस अनुचित तरीके से कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान कुंदी की हालत बिगड़ने और ‘बेसुध’ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस ने बताया कि कुंदी ने गिरफ्तारी के दौरान हाथापाई करने की कोशिश की और वह नशे में था.

पुलिस के मुताबिक, कुंदी और उनकी पत्नी के बीच कथित तौर पर बहस हो रही थी और वहां से गुजर रहे पुलिस के एक गश्ती दल ने इस घटना को घरेलू हिंसा समझ लिया. कौर ने कहा कि उनके पति बस नशे में थे और शोर मचा रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की हिंसक गतिविधि नहीं की.

इस बीच, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई (एसए) पुलिस आयुक्त ग्रांट स्टीवंस ने ‘एबीसी रेडियो एडिलेड’ को बताया कि वह आंतरिक जांच अनुभाग द्वारा की जाने वाली जांच के अलावा घटना की तहकीकात करेंगे. जांच के दौरान घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के संबंध में प्रशिक्षण सहित पुलिस की नीतियों, तौर-तरीकों, प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी. पुलिस ने बताया कि किसी को गोली नहीं मारी गयी और घटनास्थल पर कोई ‘टेजर’ नहीं मिला. ‘टेजर’ एक प्रकार का बंदूक नुमा विद्युत हथियार है, जिसका उपयोग कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा किसी व्यक्ति को बिजली का तेज झटका देने के लिए किया जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्राचीन ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ के अनुरूप भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र स्थापित करेगा GGSIPU
Next Article हर नागरिक को तीन साल के अंदर न्याय दिलाने की होगी व्यवस्था : शाह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.