Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मैंने वाशिंगटन सुंदर से प्रेरणा ली: साईं सुदर्शन
Sports

मैंने वाशिंगटन सुंदर से प्रेरणा ली: साईं सुदर्शन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मैंने वाशिंगटन सुंदर से प्रेरणा ली: साईं सुदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेकेनहैम: वाशिंगटन सुंदर का बहुत कम समय में आयु वर्ग से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक का शानदार सफर उनके युवा साथी बी साई सुदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। सुदर्शन 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।

वाशिंगटन 2016 में जूनियर विश्व कप में भारत अंडर-19 के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे और इसके डेढ़ साल के अंदर उन्होंने 18 वर्ष के खिलाड़ी के रूप में भारत के लिए अपना पहला वनडे खेला। जब वह 20 वर्ष के थे तब 2021 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया तथा आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वाशिंगटन से दो साल जूनियर साईं सुदर्शन ने बताया कि किस तरह से उनके इस सीनियर साथी के सफर ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साई सुदर्शन ने इंट्रा-स्क्वाड (टीम के बीच आपस में मैच) अभ्यास मैच के दौरान बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘मैंने उनके साथ (जूनियर स्तर पर) कुछ मैच खेले हैं। इसलिए, यह हमेशा विशेष होता है।

हम उनसे काफी प्रेरणा लेते हैं और जिस तरह से उन्होंने बहुत कम समय में भारत की तरफ से खेलना शुरू किया वह बात मेरे दिमाग में थी।’’ बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वांिशगटन की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने (वाशिंगटन) आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया। फिर वह देश के लिए खेले। इसलिए यह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा थी कि चेन्नई का कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहा है।

उन्हे जानने और उनके साथ खेलने से मुझे लगा कि मैं भी उसी तरह से खेलना चाहता हूं। वह एक प्रेरणा था।’’ भारत के लिए नौ टेस्ट, 23 एकदिवसीय और 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके वांिशगटन ने उस समय के बारे में बात की जब साई सुदर्शन चेन्नई के एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर के रूप में उभर रहे थे।

वाशिंगटन ने कहा, ‘‘मेरे कई कोच और मित्र भी लगातार उसके (साई सुदर्शन के) क्रिकेट करियर के बारे में बात करते थे। वह अपने खेल में लगातार निखार लाता रहा और आगे बढ़ता रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैंने उसे (सुदर्शन को) टीवी पर देखा, तो उसके कौशल और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसने निश्चित रूप से बहुत से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजनगणना की अधिसूचना ‘खोदा पहाड़ा, निकली चुहिया’ जैसी, इसमें जातिगत गणना का उल्लेख नहीं: कांग्रेस
Next Article रूस के हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पहली बार ऑस्ट्रिया पहुंचे
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.