Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»कर्नाटक ‘ठग लाइफ’ की रिलीज सुनिश्चित करे, भीड़ को सड़कों पर कब्जे की अनुमति नहीं दी जा सकती: न्यायालय
Entertainment

कर्नाटक ‘ठग लाइफ’ की रिलीज सुनिश्चित करे, भीड़ को सड़कों पर कब्जे की अनुमति नहीं दी जा सकती: न्यायालय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कर्नाटक ‘ठग लाइफ’ की रिलीज सुनिश्चित करे, भीड़ को सड़कों पर कब्जे की अनुमति नहीं दी जा सकती: न्यायालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/बेंगलुरु. उच्चतम न्यायालय ने अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को राज्य के सिनेमाघरों में प्रर्दिशत नहीं किये जाने को लेकर कर्नाटक सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि भीड़ और नैतिकता के तथाकथित पहरेदारों को सड़कों पर हंगामा करने इजाज.त नहीं दी जा सकती.

न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि कानून का शासन स्थापित किया जाना चाहिए और लोगों को फिल्म देखने से रोकने के लिए उनके सिर पर बंदूक नहीं तानी जा सकती. न्यायमूर्ति भुइयां ने कर्नाटक सरकार के वकील से कहा, ”हम भीड़ और नैतिकता के तथाकथित पहरेदारों को सड़कों पर कब्जा करने की इजाजत नहीं दे सकते. कानून का शासन कायम रहना चाहिए. हम ऐसा नहीं होने दे सकते. अगर किसी ने कोई बयान दिया है, तो उसका जवाब बयान से दीजिए. अगर किसी ने कुछ लिखा है, तो आप उसका जवाब कुछ लिखकर दे सकते हैं.” उन्होंने वकील को 18 जून तक मामले पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.
पीठ ने कहा कि भले ही फिल्म प्रर्दिशत होने पर लोग इसे न देखें, लेकिन उन्हें इस डर में नहीं रखा जा सकता कि सिनेमाघर जला दिए जाएंगे.

कर्नाटक में फिल्म प्रर्दिशत न किए जाने को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ता एम महेश रेड्डी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ए वेलम ने कहा कि राज्य ने धमकी देने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है. न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, ”कानून के शासन के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुकी कोई भी फिल्म अवश्य रिलीज होनी चाहिए और राज्य को इसकी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करनी चाहिए. आप लोगों के सिर पर बंदूक रखकर यह नहीं कह सकते कि फिल्म मत देखो.”

न्यायाधीश ने आगे कहा, ”ऐसा नहीं हो सकता कि सिनेमाघरों को जलाए जाने के डर से फिल्म न दिखाई जाए. लोग फिल्म न देखें. यह एक अलग मामला है. हम ऐसा कोई आदेश नहीं दे रहे हैं कि लोगों को फिल्म देखनी चाहिए. लेकिन फिल्म रिलीज होनी चाहिए.” कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने कहा कि फिल्म निर्माता द्वारा दायर याचिका पर 20 जून को उच्च न्यायालय में सुनवाई होनी है. इसके बाद पीठ ने उच्च न्यायालय में लंबित याचिका को उच्चतम न्यायालय में स्थानांतरित करने का संकेत दिया.

शीर्ष अदालत ने 3 जून को उच्च न्यायालय द्वारा की गई उन टिप्पणियों की भी आलोचना की, जिसमें कमल हासन से उस बयान के लिए माफ.ी मांगने को कहा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ”कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल भाषा से हुआ है.” न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा ”उनसे (हासन से) माफी के लिए कहना उच्च न्यायालय का काम नहीं है.” न्यायाधीश ने कहा, ”यह मुद्दा कानून के शासन और मौलिक अधिकारों से जुड़ा है. इसलिए, यह न्यायालय हस्तक्षेप कर रहा है. उच्चतम न्यायालय का उद्देश्य कानून के शासन और मौलिक अधिकारों का संरक्षक होना है. यह केवल एक फिल्म के बारे में नहीं है.” पीठ ने कहा कि यदि कमल हासन ने कुछ भी अप्रिय कहा है, तो उसे अटल सत्य नहीं माना जा सकता और कर्नाटक के प्रबुद्ध लोगों को इस पर बहस करनी चाहिए थी और कहना चाहिए था कि वह गलत थे.

न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, ”व्यवस्था में कुछ गड़बड़ है, एक व्यक्ति बयान देता है और उसे अंतिम सत्य मान लिया जाता है. इस मुद्दे पर बहस होनी चाहिए. लोगों को कहना चाहिए कि वह गलत हैं.” न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा, ”बेंगलुरु के सभी प्रबुद्ध लोग बयान जारी कर सकते हैं कि वह (हासन) गलत है. धमकियों का सहारा क्यों लिया जाना चाहिए?” कानून के शासन के महत्व को रेखांकित करते हुए, पीठ ने राज्य पर फिल्म की रिलीज सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डाल दी, जिसे सीबीएफसी प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है.

राज्य सरकार के वकील ने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने खुद ही राज्य में फिल्म को रिलीज न करने का फैसला किया है, जब तक कि हासन कर्नाटक फिल्म चैंबर के साथ इस मुद्दे को हल नहीं कर लेते. इस पर पीठ ने कहा कि लोगों को अलग-अलग विचार रखने का अधिकार है, लेकिन इस कारण से किसी फिल्म को प्रर्दिशत किए जाने से नहीं रोका जा सकता है.

न्यायमूर्ति भुइयां ने कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ.ी के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ कविता की क्लिप पोस्ट करने के लिए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के 28 मार्च के फैसले का हवाला दिया और कहा कि फैसले में शीर्ष अदालत ने बंबई उच्च न्यायालय के उस निर्णय का हवाला दिया है, जिसमें ”मी नाथूराम गोडसे बोलतोय” नाटक पर प्रतिबंध को खारिज कर दिया गया था.

उन्होंने कहा, ”(इसमें) राष्ट्रपिता के बारे में आलोचनात्मक संदर्भ थे. इस पर हंगामा हुआ और महाराष्ट्र सरकार ने नाटक पर प्रतिबंध लगा दिया. उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध आदेश को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें राष्ट्रपिता के रूप में सम्मानित किया जा सकता है. लेकिन आप एक अलग दृष्टिकोण को रोक नहीं सकते. यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है.” शीर्ष अदालत 19 जून को सुनवाई जारी रखेगी.

शीर्ष अदालत ने कर्नाटक सरकार को राज्य में फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी देने के लिए एक दिन का समय दिया और कहा कि एक बार जब फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मंजूरी मिल जाती है, तो उसे सभी राज्यों में रिलीज किया जाना चाहिए. ‘ठग लाइफ’ पांच जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. वर्ष 1987 में आई ‘नायकन’ के बाद हासन और फिल्मकार मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकी, क्योंकि 70 वर्षीय हासन ने कन्नड़ भाषा के बारे में एक टिप्पणी की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.

उच्च न्यायालय ने हासन की उस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ”कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है.” उच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि ”एक बार माफ.ी मांगने पर स्थिति सुलझ सकती थी.” कमल हासन द्वारा चेन्नई में अपनी फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में कथित तौर पर की गई इस टिप्पणी से कर्नाटक में तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने घोषणा की कि जब तक हासन माफ.ी नहीं मांगते, तब तक राज्य में फिल्म प्रर्दिशत नहीं की जाएगी.

शीर्ष अदालत कर्नाटक में फिल्म की रिलीज न होने को चुनौती देने वाले एम महेश रेड्डी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. रेड्डी ने अधिवक्ता ए वेलन के माध्यम से उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी याचिका में दलील दी कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म को प्रमाण पत्र दिए जाने के बावजूद, राज्य सरकार ने मौखिक निर्देशों और पुलिस हस्तक्षेप के माध्यम से सिनेमाघरों में इसकी रिलीज को कथित तौर पर रोक दिया. याचिका में कहा गया है कि इस संबंध में कोई आधिकारिक निषेधाज्ञा जारी नहीं की गई है तथा इस संबंध में कोई प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने तर्क दिया कि राज्य द्वारा इस तरह की कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर असंवैधानिक प्रतिबंध है.

शीर्ष अदालत के आदेश का सम्मान करेंगे : उपमुख्यमंत्री शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कन्नड़ कार्यकर्ताओं से उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने की अपील की, जिसमें राज्य सरकार को कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ का प्रदर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने कहा, “हमें उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान के साथ पालन करना होगा. हर किसी की अपनी सीमाएं होती हैं. मैं विभिन्न संगठनों से अपील करता हूं कि हमारी भी अपनी सीमाएं होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “मैं सभी कन्नड़ कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि कृपया शांत रहें, हमें अदालत का सम्मान करना चाहिए. किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए.” उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक हमेशा से एक शांतिप्रिय राज्य रहा है. उन्होंने कहा, “हमने बेंगलुरू में सभी जातियों, भाषाओं और संस्कृतियों को जगह दी है. यह एक अंतरराष्ट्रीय शहर है. कर्नाटक के लोग हमेशा से बड़े दिल वाले रहे हैं.” ‘ठग लाइफ’ पांच जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजार सतर्क, सेंसेक्स 213 अंक फिसला
Next Article ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान पर इजराइल के हमले बढ़े
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.