Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»कीव में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में 15 लोगों की मौत, 116 घायल
International

कीव में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में 15 लोगों की मौत, 116 घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कीव में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में 15 लोगों की मौत, 116 घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. रूस ने यूक्रेन पर रात को उस समय मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और 116 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हमलों में मुख्य रूप से राजधानी कीव को निशाना बनाया गया.

कीव शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने बताया कि रातभर हुए हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी है और 99 अन्य घायल हो गए हैं. बमबारी से नौ मंजिला एक रिहायशी इमारत ध्वस्त हो गयी तथा कई अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं. आपातकालीन कर्मी मलबे से लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं.

यह हाल के महीनों में यूक्रेन की राजधानी में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है और हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब युद्ध को खत्म करने के लिए दो दौर की शांति वार्ता बेनतीजा रही है. रूस ने दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में भी ड्रोन हमले किए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 17 लोग घायल हो गए. क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह कीपर ने यह जानकारी दी. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को ”कीव पर सबसे भयानक हमलों में से एक” बताया और कहा कि रूसी सुरक्षा बलों ने रातभर में यूक्रेन पर 440 से ज्यादा ड्रोन और 32 मिसाइलें दागीं.

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ”ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह युद्ध जारी रखने का जोखिम उठा सकते हैं. वह चाहते हैं कि युद्ध जारी रहे. यह बहुत परेशान करने वाली बात है कि दुनिया के ताकतवर लोग इस ओर से आंखें मूंद लेते हैं.” यह हमला करीब नौ घंटे तक चला और यह कीव को निशाना बनाकर किया गया नया ड्रोन और मिसाइल हमला है. यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है कि जब विश्व नेता कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए जुटे हुए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के भी इस सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद है.

गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमले में छर्रा लगने से घायल हुए एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गयी है. मंगलवार को रातभर विस्फोट की आवाजें सुनी गयीं. क्लिमेंको ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल से किए गए हमले में एक रिहायशी इमारत में बने 30 अपार्टमेंट नष्ट हो गए.

शहर के स्वियातोशिन्स्की और सोलोमिंस्की प्रांत में भी लोग घायल हुए हैं. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि यूक्रेनी हवाई रक्षा प्रणाली के ध्वस्त हो जाने से गिरे मलबे के कारण शहर के दो अन्य प्रांतों में आग लग गयी है. जी-7 के मेजबान देश कनाडा ने जेलेंस्की को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है, जहां उनके विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात करने की संभावना है.

जेलेंस्की को मंगलवार को कनाडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करनी थी, लेकिन व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ट्रंप पश्चिम एशिया में तनाव के कारण मंगलवार रात के बजाय सोमवार रात को वाशिंगटन लौट रहे हैं. रूस ने हाल के सप्ताहों में रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन और मिसाइलें छोड़ी हैं. यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एजेंसी द्वारा रूसी क्षेत्र में हवाई अड्डों पर युद्धक विमानों को निशाना बनाने का अभियान शुरू किए जाने के बाद मॉस्को ने हमले तेज कर दिए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIPL के दौरान ही BCCI को कप्तानी नहीं करने के बारे में बता दिया था: बुमराह
Next Article विमान हादसा: नया वीडियो सामने आया, बालकनी से कूदते नजर आयी लोग
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.