Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने सार्थक और रक्षक अभियान की शुरुआत
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने सार्थक और रक्षक अभियान की शुरुआत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने सार्थक और रक्षक अभियान की शुरुआत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने के लिए मंगलवार को सार्थक और रक्षक अभियान की शुरुआत की गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने के लिए सार्थक और रक्षक अभियान की शुरुआत की.

मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर अंचलों में बाल अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि सार्थक और रक्षक जैसे नए अभियान जनमानस में बच्चों के अधिकारों के लिए जागरूक करने में कारगर सिद्ध होंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है. छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग में कम उम्र में ही बच्चे कामकाज की तलाश में अन्य शहरों की तरफ चले जा जाते हैं, पर जानकारी के अभाव में कई बार शोषण का शिकार हो जाते हैं. आयोग की जिम्मेदारी है कि ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें रोजगार से जोड़ते हुए शासन की योजनाओं से लाभ दिलाया जाए.”

साय ने कहा, ”हमारी सरकार बच्चों और युवाओं पर के्द्रिरत अनेक योजनाएं संचालित कर रही है. हमारी सरकार गांव-गांव तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग की सुविधा मुहैया करा रही है. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास, नालंदा परिसर और दिल्ली में ट्राईबल यूथ हॉस्टल जैसे कार्यों के माध्यम से छात्रों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.” अधिकारियों ने बताया कि सार्थक अभियान बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने तथा रक्षक अभियान विश्वविद्यालयों में बाल अधिकार संरक्षण कानूनों की विशेष जानकारी प्रदान करने के लिए संचालित की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आयोग के स्थापना दिवस समारेाह में बाल अधिकारों की जागरुकता के लिए बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नयी मार्गर्दिशका बुकलेट, रक्षक बुकलेट और गुड टच, ‘बेड टच सेफ टच’, मानव तस्करी तथा शिक्षा के अधिकार पर आधारित कार्टून पुस्तकों का भी विमोचन किया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविमान हादसा: नया वीडियो सामने आया, बालकनी से कूदते नजर आयी लोग
Next Article भारतीय महिला टीम को हॉकी प्रो लीग में अर्जेंटीना से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Chhattisgarh

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Chhattisgarh

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.