Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष नेता खामेनेई कहां छिपे हैं: ट्रंप
International

अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष नेता खामेनेई कहां छिपे हैं: ट्रंप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष नेता खामेनेई कहां छिपे हैं: ट्रंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन/मास्को. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन वह फिलहाल उन्हें मारना नहीं चाहता. ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब इजराइल और ईरान के बीच पांच दिन से जारी संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है.

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा: ईरान नहीं बना रहा है परमाणु हथियार, ट्रंप ने आकलन खारिज किया

तुलसी गबार्ड ने इस वर्ष की शुरुआत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के समक्ष गवाही देते समय कोई संदेह नहीं छोड़ा था. राष्ट्रीय खुफिया निदेशक गबार्ड ने सांसदों को बताया कि देश (ईरान) परमाणु हथियार नहीं बना रहा है तथा इसके सर्वोच्च नेता ने स्थगित किये जा चुके कार्यक्रम को पुन? मंजूरी नहीं दी है.

लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन वापस आते समय उड़ान के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन को खारिज कर दिया. ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ‘ग्रुप ऑफ सेवन (जी 7)’ शिखर सम्मेलन के अपने दौरे में कटौती की है. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ”मुझे परवाह नहीं है कि उन्होंने क्या कहा.” अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि ईरान परमाणु बम बनाने के ‘बहुत करीब’ है.

ट्रंप के बयान ने उन्हें अपने स्वयं के शीर्ष खुफिया सलाहकार के बजाय इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ खड़ा कर दिया है, जिन्होंने परमाणु हथियार संपन्न ईरान को एक आसन्न खतरा बताया है. रिपब्लिकन राष्ट्रपति के मंगलवार को ‘सिचुएशन रूम’ में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करने की उम्मीद थी, जिसमें वह अगले कदमों की योजना बनाएंगे. गबार्ड के बयान का ट्रंप द्वारा खंडन करना, उनके पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अफसरों से हुए टकरावों की याद दिलाता है जब उन्होंने (ट्ंरप ने) उन्हें ‘डीप स्टेट’ के हिस्से के तौर पर देखा जो उनके एजेंडे को कमजोर कर रहा था.

उल्लेखनीय बात यह है कि 2018 में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या मास्को ने 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप किया था, तो उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पक्ष लिया और कहा कि पुतिन ने ”बहुत सशक्त और प्रभावशाली ढंग से इससे इनकार किया है.” ईरान पर यह नवीनतम खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि ट्रंप ने अपने दूसरे प्रशासन में स्थापित हस्तियों के बजाय वफादारों को शामिल किया है. सैन्य दिग्गज और हवाई से डेमोक्रेटिक कांग्रेस की पूर्व सदस्य गबार्ड को रिपब्लिकन नियंत्रित सीनेट ने बहुत कम अंतर से मंजूरी दी थी क्योंकि खुफिया जानकारी या विशाल संगठनों के प्रबंधन का उनका अनुभव बहुत कम था.

वर्ष 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़कर ट्रंप का समर्थन करने वाली गबार्ड को मंगलवार को कैपिटल हिल में बंद कमरे में सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ के साथ पहले से तय बजट सुनवाई के दौरान गवाही देने की उम्मीद है. दोनों अधिकारियों से ईरान और ट्रंप के हालिया बयानों पर उनके विचारों के बारे में सवाल पूछे जाने की संभावना है.

ईरान के साथ सैन्य संघर्ष के समाधान के लिये किसी मध्यस्थता के लिये तैयार नहीं है इजराइल : क्रेमलिन
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच रूसी राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने मंगलवार को कहा कि इजराइल ईरान के साथ संघर्ष को शांति के रास्ते पर लाने के लिए किसी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने प्रेसवार्ता में कहा, ”फिलहाल, हम इजराइल की ओर से किसी भी तरह की मध्यस्थता में शामिल होने या शांति के मार्ग पर चलने में अनिच्छा देख रहे हैं. हमने यही देखा है.” वह इस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि क्या ईरान-इजराइल सैन्य संघर्ष के समाधान में मध्यस्थता करने की रूसी राष्ट्रपति की तत्परता पर कोई प्रतिक्रिया हुई है.

पेस्कोव ने कहा कि रूस को नहीं लगता कि इजराइल ईरान के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद लेगा और ‘सामान्य तौर पर शांति की राह पर आगे बढ़ेगा.’ उन्होंने कहा, ”आप सभी जानते हैं कि रूसी पक्ष और विशेष रूप से राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यदि आवश्यक हुआ तो रूस ऐसी मध्यस्थता सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है.” इस बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो के साथ वार्ता के दौरान इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को इजराइल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष को कम करने तथा कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएअर इंडिया में दिक्कतें: सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द; सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में भी गड़बड़ी
Next Article राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध का किया गया नाट्य रुपांतरण, जांच के लिए SIT पहुंची इंदौर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.