Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध का किया गया नाट्य रुपांतरण, जांच के लिए SIT पहुंची इंदौर
Country

राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध का किया गया नाट्य रुपांतरण, जांच के लिए SIT पहुंची इंदौर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 17, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राजा रघुवंशी हत्याकांड : अपराध का किया गया नाट्य रुपांतरण, जांच के लिए SIT पहुंची इंदौर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिलांग. इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रहा मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) यह पता लगाने के लिए मध्यप्रदेश पहुंचा है कि हत्या के पीछे कोई वित्तीय मकसद तो नहीं है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पुलिस राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत हत्या के सभी आरोपियों को यहां से लगभग 65 किलोमीटर दूर सोहरा ले गयी और भारी सुरक्षा के बीच इस अपराध का नाट्य रुपांतरण किया.

पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में राजा रघुवंशी की 23 मई को वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक पार्किंग स्थल में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई थी और उनके शव को एक निकटवर्ती घाटी में फेंक दिया गया था. राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी अपने हनीमून पर थे, जब कथित तौर पर तीन हत्यारों – विशाल, आनंद और आकाश – ने उनकी हत्या कर दी थी, जिन्हें उनकी पत्नी के प्रेमी राज कुशवाह ने भेजा था. जिन लोगों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है उनमें राज एक है.

जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हमारी टीम इंदौर में है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है. वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या राजा की मौत से किसी को फायदा हुआ है.” उन्होंने बताया कि टीम ने उस फ्लैट पर छापा मारा, जहां सोनम मेघालय से भागने के बाद रुकी थी, लेकिन वह फ्लैट खाली मिला.

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ”एसआईटी इंदौर में डेरा डाले रहेगी. वह पृष्ठभूमि की छानबीन करेगी और पता लगाएगी कि क्या प्रेम त्रिकोण के अलावा कोई और पहलू है, क्योंकि आरोपी पहले ही इस प्रेम त्रिकोण को स्वीकार कर चुके हैं.” पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी इस हत्याकांड की अन्य संभावित कोणों से जांच कर रही है.

सायम के अनुसार, एसआईटी ने दिन में सोहरा में कई एक पार्किंग स्थल से लेकर विभिन्न स्थानों का दौरा किया. इसी पार्किंग स्थल पर आरोपियों ने वेइसाडोंग जाने के क्रम में अपने किराए के दोपहिया वाहन को खड़ा किया था. वेइसाडोंग में राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी. अपराध के नाट्य रुपांतरण के बाद हत्या का खौफनाक विवरण सामने आया. इस नाट्य रुपांतरण में एक पुलिसकर्मी ने रघुवंशी की भूमिका निभाई थी.

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ”तीन वार किए गए. पहला वार विशाल ने पीछे से किया, जबकि सोनम उसके सामने थी. यह एक बड़ा वार था, जिसमें आरोपी ने दोनों हाथों का इस्तेमाल किया. फिर आनंद ने दूसरा वार किया और आखिरी वार आकाश ने किया.” हमलावरों ने एसआईटी को यह भी बताया कि उन्होंने दो छुरे का इस्तेमाल किया था, जिनमें से एक बरामद कर लिया गया है. पुलिस कर्मी दूसरे छुरे का पता लगाने के लिए ‘मेटल डिटेक्टर’ से घाटी के नीचे जंगल की तलाशी ले रहे हैं.

सायम ने कहा, ”राजा को अचानक झटका लगा और वह वारों के कारण मर गया.” उन्होंने खबरों को खारिज कर दिया कि खाई में गिरने से उसकी मौत हुई. हालांकि कुशवाह इस हत्या का षडयंत्रकर्ता है, लेकिन वह मेघालय नहीं आया. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ”वह सोनम के परिवार द्वारा संचालित कंपनी का कर्मचारी है. उसके (इंदौर से) गायब होने से संदेह पैदा हो जाता.” उन्होंने कहा कि उन्होंने संयोग से अपराध के लिए सोहरा को चुना था.

हत्यारों और सोनम ने नोंग्रियाट में हत्या करना चाहा, जहां दम्पति एक होमस्टे में ठहरा था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके, क्योंकि उन्हें शव को ठिकाने लगाने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया था. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध के नाट्य रुपांतरण पर सोनम ने अन्य अपराधियों की तरह खेद व्यक्त किया, लेकिन अभी यह पता करना है कि उसे पश्चाताप था या नहीं.

एसआईटी और सभी आरोपियों के पहुंचने से पहले सुबह नौ बजे से ही पूरे अपराध स्थल की घेराबंदी कर दी गई थी. नवविवाहित जोड़ा – रघुवंशी और सोनम – 23 मई को सोहरा की पहाड़ियों में लापता हो गया तथा दो जून को रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था. सोनम हत्या के बाद राज्य से चली गई थी और असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश से होते हुए इंदौर पहुंची थी. पुलिस के अनुसार वह अपना मंगलसूत्र और एक अंगूठी सोहरा में एक होमस्टे में रखे अपने ट्रॉली बैग में छोड़ गई थी, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिका जानता है कि ईरान के शीर्ष नेता खामेनेई कहां छिपे हैं: ट्रंप
Next Article केबिनेट की बैठक 18 जून को मुख्यमंत्री निवास में
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.