Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»बांग्लादेश में रोहिंग्या ने विद्रोही अराकान सेना से लड़ने के लिए लामबंदी शुरू की: आईसीजी
International

बांग्लादेश में रोहिंग्या ने विद्रोही अराकान सेना से लड़ने के लिए लामबंदी शुरू की: आईसीजी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बांग्लादेश में रोहिंग्या ने विद्रोही अराकान सेना से लड़ने के लिए लामबंदी शुरू की: आईसीजी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश में शरण लिये हुए रोहिंग्या समुदाय के बीच से एक सशस्त्र समूह ने म्यांमा के रखाइन क्षेत्र पर नियंत्रण रखने वाली अराकान आर्मी के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है और वहां से सरकारी सैनिकों को खदेड़ रही है. इंटरनेशनल क्रासिस ग्रुप (आईसीजी) ने बुधवार को यह जानकार दी. आईजीसी ने कहा कि समूह ने म्यांमा के रखाइन राज्य की सीमा से लगे दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में अपने अस्थायी शिविरों में साथी रोहिंग्या की भर्ती शुरू कर दी है.

लेकिन डर है कि यह कदम उल्टा पड़ सकता है, जिससे म्यांमा के समाज में मुस्लिम अल्पसंख्यक जातीय समूह की उपस्थिति और अधिक अवांछित हो जाएगी और बांग्लादेश द्वारा उन्हें रखाइन वापस भेजने के प्रयास विफल हो जाएंगे. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश में वर्तमान में 13 लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान हैं. ये लोग 2017 में म्यांमा की क्रूर सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए भागकर बांग्लादेश आए थे. म्यांमा की सैन्य कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र ने ह्लजातीय सफाए का एक उदाहरणह्व करार दिया था.

आईसीजी की रिपोर्ट ‘बांग्लादेश/म्यांमा: रोहिंग्या विद्रोह के खतरे’ में कहा गया है, “इस बीच, रोहिंग्या सशस्त्र समूहों ने पहले ही रखाइन राज्य में अराकान आर्मी पर हमले शुरू कर दिए हैं और सीमा पर शिविरों में लड़ाकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं.” लेकिन आईसीजी ने कहा कि इस विद्रोह के और तीव्र होने से सभी संबंधित पक्षों- “रोहिंग्या नागरिकों, अराकान सेना और बांग्लादेश” को बहुत नुकसान होगा, क्योंकि ढाका अराकान सेना के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि बांग्लादेश के साथ म्यांमा की सरहद अब पूरी तरह से राज्येतर तत्वों के नियंत्रण में है.

रिपोर्ट में कहा गया है, ”इससे रखाइन राज्य में बौद्ध बहुसंख्यकों और रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच और अधिक रक्तपात का खतरा बढ़ जाएगा, साथ ही इस बात की संभावना भी बढ़ जाएगी कि अधिक संख्या में रोहिंग्या संघर्ष के कारण सीमा पार कर बांग्लादेश भाग जाएंगे.” आईसीजी ने कहा, ”म्यांमा के मामले में बांग्लादेश का मुख्य उद्देश्य रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजना है, जिनकी संख्या अब दस लाख से ज़्यादा है. सीमा के दोनों ओर राजनीतिक उथल-पुथल ने इस लक्ष्य को नहीं बदला है.” रिपोर्ट में कहा गया है, ”(बांग्लादेश की) अंतरिम सरकार ने रखाइन राज्य में एक मानवीय गलियारा स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है और संकट का समाधान निकालने के उद्देश्य से, सितंबर के अंत में महासभा की बैठक के दौरान रोहिंग्या पर एक ‘उच्च-स्तरीय सम्मेलन’ आयोजित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से सफलतापूर्वक पैरवी की है.” हालांकि, कई बांग्लादेशी सुरक्षा और विदेशी संबंध विशेषज्ञ आईसीजी रिपोर्ट को क्षेत्र में भू-राजनीति के संबंध में पश्चिमी विचारों और इच्छाओं के प्रतिबिंब के रूप में देखते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleतुर्किये की कंपनी सेलेबी की याचिका पर सुनवाई टली
Next Article RSS के युवा प्रशिक्षु स्वयंसेवक जनता की भलाई और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए काम करें : भागवत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.