Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
International

भारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 18, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. भारत में हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के चार स्कूलों को बुधवार को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष 10 की सूची में नामित किया गया. यह पुरस्कार समारोह समाज की प्रगति में स्कूलों के व्यापक योगदान को मान्यता प्रदान करने के लिए ब्रिटेन में आयोजित किया जाता है. इन स्कूलों में हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के स्कूल शामिल हैं. विभिन्न श्रेणियों के विश्वव्यापी विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी.

विश्व के सर्वश्रेष्ठ पांच स्कूल पुरस्कारों की शुरुआत सामुदायिक सहयोग, पर्यावरणीय कार्रवाई, नवाचार, प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और स्वस्थ जीवन को समर्थन देने के लिए ब्रिटेन आधारित ‘टी4 एजुकेशन’ द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर उन स्कूलों को एक मंच देने के लिए की गई थी जो अपनी कक्षाओं और उससे परे जीवन को बदल रहे हैं.

‘टी4 एजुकेशन’ और ‘वर्ल्ड बेस्ट स्कूल प्राइजेज’ के संस्थापक विकास पोटा ने कहा, ”एआई द्वारा उलटी जा रही दुनिया में प्रौद्योगिकी हमारे सीखने के तरीके को नया आकार दे रही है और सदियों से चली आ रही नौकरियों को अप्रचलित बना रही है. जलवायु परिवर्तन, संघर्ष, गरीबी की बढ़ती चुनौतियों के बीच जिस दुनिया में हमारे युवा लोग प्रवेश कर रहे हैं, वह पहले कभी इतनी अनिश्चित नहीं रही.” उन्होंने कहा, ”और एक अच्छी शिक्षा, जिसके केंद्र में मानव है, पहले कभी इतनी महत्वपूर्ण नहीं रही.” ‘टी4 एजुकेशन’ संगठन स्वयं को एक वैश्विक मंच कहता है जो शिक्षा में बदलाव लाने के लिए 100 से अधिक देशों के दो लाख से अधिक शिक्षकों के समुदाय को एक साथ लाता है.

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-एनआईटी 5 को पोषण कार्यक्रमों, शारीरिक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य सहायता को शिक्षा के साथ जोड़कर जोखिम के दायरे में रहने वाली लड़कियों के जीवन को बदलने के लिए चुना गया है. यह विद्यालय स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार के लिए 10 अंतिम प्रतिभागियों की सूची में है.

पुणे के निकट खेड़ तालुका में स्थित जेडपी स्कूल, जालिंदर नगर को विषय मित्र प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण छात्र-नेतृत्व वाली शिक्षा प्रदान करके सार्वजनिक-स्कूली शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए मान्यता दी गई है. विषय मित्र प्रणाली एक सहकर्मी-शिक्षण मॉडल है, जहां विभिन्न आयु के छात्र एक-दूसरे को पढ़ाते और सीखते हैं. महाराष्ट्र स्थित यह स्कूल सामुदायिक सहयोग श्रेणी के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार की शीर्ष 10 की सूची में शामिल किया गया है.

एक्या स्कूल, जे पी नगर, बेंगलुरु में एक स्वतंत्र किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय है, जो मानव-केंद्रित डिजाइन प्रक्रियाओं और कौशल विकास को एकीकृत करने वाले ‘डिजाइन थिंकिंग’ पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को नवीन विचारक और सक्रिय समस्या समाधानकर्ता बनने के लिए सशक्त बना रहा है.

कर्नाटक के इस स्कूल को नवाचार श्रेणी के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के वास्ते शीर्ष 10 की सूची में नामित किया गया है.
दिल्ली पब्लिक स्कूल, वाराणसी को जलवायु कार्रवाई के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के वास्ते शीर्ष 10 की सूची में स्थान मिला है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित यह स्कूल एक स्वतंत्र किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय है. यह एक ऐसा वातावरण निर्मित कर रहा है जहां छात्रों को अपने शिक्षार्थी-केंद्रित शैक्षिक मॉडल के माध्यम से खोज करने, आगे बढ़ने और करुणा के साथ नेतृत्व करने में सशक्त बनाया जाता है. इसमें सीखने के अनुभव में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को शामिल किया गया है.

पोटा ने इन स्कूलों को बधाई देते हुए कहा, ”ऐसे ही स्कूलों में हमें ऐसे नवाचार और विशेषज्ञता मिलती है जो हमें बेहतर भविष्य की उम्मीद देते हैं. दुनिया भर के नेता और स्कूल इन प्रेरणादायक भारतीय संस्थानों से बहुत कुछ सीख सकते हैं.” विजेताओं का चयन एक विशेषज्ञ निर्णायक अकादमी द्वारा किया जाएगा तथा पांचों पुरस्कारों के लिए सभी नामांकित 50 स्कूल सामुदायिक विकल्प पुरस्कार के विजेता का निर्धारण करने के लिए इस सप्ताह शुरू हुए सार्वजनिक मतदान में भी भाग लेंगे.

इन श्रेणियों के विश्वव्यापी विजेताओं की घोषणा अक्टूबर में की जाएगी तथा सभी नामित और विजेताओं को 15-16 नवंबर को अबू धाबी में होने वाले विश्व स्कूल शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा. विजेता स्कूल नीति निर्माताओं और वैश्विक शिक्षा के अग्रणी व्यक्तियों के साथ अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं, अद्वितीय विशेषज्ञता और अनुभव को साझा करेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम और उसके ‘प्रेमी’ के घरों की जांच की गई, परिजनों से भी पूछताछ
Next Article शुक्ला और तीन अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जाना वाला मिशन 22 जून तक स्थगित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.