Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ईरान-इस्राइल के बीच शांति समझौता करा सकता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने की मध्यस्थता की पेशकश
International

ईरान-इस्राइल के बीच शांति समझौता करा सकता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने की मध्यस्थता की पेशकश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईरान-इस्राइल के बीच शांति समझौता करा सकता है रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने की मध्यस्थता की पेशकश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पेशकश की कि वे ईरान और इस्राइल के बीच जारी जंग में मध्यस्थता करा सकते हैं। पुतिन ने कहा कि मॉस्को ऐसा समझौता करा सकता है, जिससे ईरान शांतिपूर्ण तरीके से अपना परमाणु कार्यक्रम भी संचालित कर सकेगा और इस्राइल की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी समाधान हो सकेगा। एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि ‘यह एक संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन मेरे विचार से इसका समाधान हो सकता है।’

रूस ने ईरान-इस्राइल को भेजा मध्यस्थता का प्रस्ताव

रूसी राष्ट्रपति ने ये भी बताया कि उन्होंने अपना प्रस्ताव ईरान, इस्राइल और अमेरिका को भेज भी दिया है। उन्होंने कहा कि ‘हम किसी पर भी कुछ भी नहीं थोप रहे हैं। हम बस बात करना चाहते हैं कि इस हालात में क्या रास्ता हो सकता है। कोई भी फैसला इन देशों के नेतृत्व को ही करना है।’ रूस के पश्चिम एशियाई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, जो उसे ईरान-इस्राइल के मामले में अच्छा और प्रभावशाली मध्यस्थ बनाते हैं। बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी पुतिन ने बात की थी, जिसमें पुतिन ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की पेशकश की थी। हालांकि ट्रंप ने उन्हें पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम पर फोकस करने की सलाह दी थी।

सेंट पीट्सबर्ग में आयोजित हुए इंटरनेशनल इकॉनोमिक फोरम से इतर पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान के साथ अच्छे संबंध हैं और ईरान के बुशेहर में पहला परमाणु पावर प्लांट लगाने में भी रूस ने मदद की थी। रूस के 200 कर्मचारी बुशेहर में दो अन्य परमाणु प्लांट बनाने में ईरान की मदद कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को सराहा

पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ की और यूक्रेन में शांति कराने के उनके वादे को भी समर्थन दिया। पुतिन ने भी माना कि ट्रंप अगर 2022 में सत्ता होते तो शायद रूस और यूक्रेन का युद्ध हुआ ही नहीं होता। पुतिन ने कहा कि वे युद्धविराम के लिए यूक्रेन से बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की वैधानिकता पर सवाल उठाए, जिनका कार्यकाल बीते साल ही पूरा हो चुका है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहाराष्ट्र में पहली से पांचवीं तक हिंदी ‘सामान्यत:’ तीसरी भाषा बनाई गई; कांग्रेस, मनसे ने की निंदा
Next Article आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी’, भाषा विवाद के बीच गृह मंत्री बोले- अब बदलाव का समय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.