Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भारत माता विवाद: केरल के मंत्री ने राज्यपाल पर किया पलटवार, संविधान के उल्लंघन का लगाया आरोप
Country

भारत माता विवाद: केरल के मंत्री ने राज्यपाल पर किया पलटवार, संविधान के उल्लंघन का लगाया आरोप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत माता विवाद: केरल के मंत्री ने राज्यपाल पर किया पलटवार, संविधान के उल्लंघन का लगाया आरोप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तिरूवनंतपुरम. केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने उनकी आलोचना किये जाने को लेकर राज्य के राज्यपाल पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित एक आधिकारिक समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील कर संविधान का उल्लंघन किया है.

मंत्री ने यह बात राजभवन के उस बयान के जवाब में कही, जिसमें राज्यपाल आर्लेकर की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवनकुट्टी पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. एक बयान में, मंत्री ने कार्यक्रम से अचानक उनके चले जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद राजभवन द्वारा की गई टिप्पणियों को भी सिरे से खारिज कर दिया.

शिवनकुट्टी ने कहा, ”संविधान और इसके द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है.” उन्होंने कहा, ”संविधान के अनुच्छेद 163 के अनुसार, राज्यपाल से राज्य मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के आधार पर कार्य करने की अपेक्षा की जाती है. राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में, राज्यपाल का दायित्व है कि वे तटस्थ रहें और सार्वजनिक कार्यक्रमों की गरिमा बनाए रखें.” हालांकि, मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने आधिकारिक कार्यक्रम का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश देने के लिए किया और उन्होंने अपनी संवैधानिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े किये हैं.

मंत्री ने भारत माता के चित्र के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत की अवधारणा को धार्मिक प्रतीकवाद से जोड़ने का प्रयास है, जिसके जरिये राष्ट्रवाद को संकीर्ण हिंदुत्व के ढांचे में धकेला जा रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 51ए(ई) स्पष्ट रूप से नागरिकों के कर्तव्य को रेखांकित करता है कि वे सद्भाव को बढ़ावा दें और भारत की समग्र संस्कृति की समृद्ध विरासत को संरक्षित करें.

शिवनकुट्टी ने कहा, ”मंत्री के तौर पर मेरा यह कदम प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं था, बल्कि संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए ली गई मेरी संवैधानिक शपथ के आधार पर एक विरोध था.” इससे पहले दिन में, राजभवन ने आर्लेकर की मौजूदगी के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम से मंत्री के अचानक चले जाने को लेकर शिवनकुट्टी की कड़ी आलोचना की.

उसने इसे ”प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन और राज्यपाल के संवैधानिक पद का घोर अपमान” करार दिया. राजभवन ने यह बयान कार्यक्रम से शिवनकुट्टी के अचानक चले जाने के कुछ घंटों बाद जारी किया था. मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान भारत माता का चित्र प्रर्दिशत किये जाने को लेकर विरोध जताया था क्योंकि ऐसा दावा किया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रमों में इस चित्र का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअहमदाबाद हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों का किया जाएगा सर्वेक्षण
Next Article छग में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और राज्य फोरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे शाह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.