Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»बुमराह को पांच विकेट, इंग्लैंड 465 रन पर आउट
Sports

बुमराह को पांच विकेट, इंग्लैंड 465 रन पर आउट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 22, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बुमराह को पांच विकेट, इंग्लैंड 465 रन पर आउट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लीड्स. हैरी ब्रूक (99) एक रन से शतक से चूक गए जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 465 रन पर समेटकर भारत को पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन चाय तक पहली पारी के आधार पर छह रन की मामूली बढ़त दिलाई.
बुमराह ने जोश टंग (11) को बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया लेकिन इससे पहले निचले क्रम में क्रिस वोक्स (55 गेंद में 38 रन) ने तेजी से रन जुटाकर मेजबान टीम को भारत के 471 रन के स्कोर के करीब पहुंचाया.

इंग्लैंड के निचले क्रम ने भारत की मजबूत बढ़त हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया जिससे अब दोनों टीम की दूसरी पारियां बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में भी आसानी से बाउंड्री बटोरी और 23.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 138 रन जुटाए. प्रसिद्ध कृष्णा (128 रन पर तीन विकेट) ने शॉर्ट गेंद पर जेमी स्मिथ (40) और ब्रूक (99 रन, 112 गेंद, 11 चौके, दो छक्के) को आउट किया लेकिन अपनी 20 ओवर की गेंदबाजी में रन गति पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे.

गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने सिर्फ छह ओवर गेंदबाजी की जिससे उनके चयन पर सवाल उठने लगे हैं. बुमराह (83 रन पर पांच विकेट) पूरी पारी के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए. मैच में अब तक भारत का क्षेत्ररक्षण उसकी सबसे कमजोर कड़ी रही है. ब्रूक को 82 रन पर बुमराह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दूसरा जीवनदान दिया.

ब्रूक हालांकि इन मौकों का फायदा उठाकर शतक नहीं बना सके और 88वें ओवर में 99 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध की गेंद पर शार्दुल को कैच दे बैठे. भारत ने 80 ओवर के बाद नई गेंद ली थी लेकिन टीम इसका अच्छा इस्तेमाल नहीं कर पाई. टेस्ट शतक (भारत के खिलाफ 2018 में) जड़ चुके वोक्स ने सत्र के अंत में प्रसिद्ध की लगातार गेंदों पर मिड विकेट और थर्ड मैन पर छक्के मारे. उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया जबकि मोहम्मद सिराज (122 रन पर दो विकेट) ने ब्राइडन कार्स (22) की पारी का अंत किया.

इससे पहले इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 209 रन से की और सुबह के सत्र में 28 ओवर में 118 रन जोड़े. भारत ने सुबह के सत्र में कल के शतकवीर ओली पोप (106 रन, 137 गेंद, 14 चौके) और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (20) के विकेट चटकाए. दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी प्रसिद्ध, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी अपने साथी तेज गेंदबाज बुमराह की तरह सटीक गेंदबाजी करने में नाकाम रही.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले बुमराह की नोबॉल पर आउट होने वाले ब्रूक को 46 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला जब बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा की तेजी से स्पिन होती गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत उनका कैच लपकने में नाकाम रहे. इसी ओवर में ब्रूक ने अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया जिससे भारतीय टीम की हताशा बढ़ गई जिसने अब तक मैच में कई कैच टपकाए हैं.
सुबह का सत्र हालांकि ब्रूक के नाम रहा जिन्होंने कई आकर्षक शॉट खेले.

प्रसिद्ध ने दिन के पहले ओवर में दो ढीली गेंद फेंकी जिसमें से एक पर ब्रूक ने प्वाइंट पर चौका और दूसरी पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा. ब्रूक ने बुमराह सहित तेज गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर खेलने की रणनीति अपनाई और एक्सट्रा कवर के ऊपर से ड्राइव लगाए. प्रसिद्ध ने अगले ओवर में पोप को आउट किया जो उनकी शॉर्ट और वाइड गेंद से छेड़छाड़ की कोशिश में पंत को कैच दे बैठे. स्टोक्स भी विकेट पर नजरें जमाने के बाद सिराज की गेंद पर पंत को कैच दे बैठे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोरबा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Next Article बम की धमकी के बाद बर्मिंघम-दिल्ली उड़ान को रियाद में उतारा गया : एअर इंडिया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.