Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»नक्सल विरोधी अभियान का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए,पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाएं : पायलट
Chhattisgarh

नक्सल विरोधी अभियान का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए,पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाएं : पायलट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

The post नक्सल विरोधी अभियान का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए,पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाएं : पायलट appeared first on Navabharat News.

रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि नक्सल विरोधी अभियान पारदर्शी तरीके से और प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने चाहिए तथा इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. पायलट दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचने के बाद यहां स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. कांग्रेस नेता ने बताया कि वह राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे तथा संगठन के नेताओं से बातचीत करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि बरसात के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेंगे पायलट ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी हमेशा से हिंसा और उग्रवाद के खिलाफ रही है. हमारे नेताओं ने इस देश और राज्य को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. जो भी प्रभावी कार्रवाई है, वह की जानी चाहिए. कार्रवाई पारदर्शी तरीके से की जानी चाहिए और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.” उन्होंने कहा, ”यह आंतरिक सुरक्षा का मामला है. इसमें किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए. जो भी कार्रवाई की जाए, वह सभी को विश्वास में लेकर की जानी चाहिए.” कांग्रेस नेता ने कहा कि कार्रवाई प्रभावी और पारदर्शी होना चाहिए और इसका कोई राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्य जो नक्सलवाद से जूझ रहे हैं उन्हें इस समस्या को खत्म करने के लिए साथ आना चाहिए. पायलट ने कहा, ”काफी विचार-विमर्श के बाद सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. कार्रवाई पारदर्शी होनी चाहिए और जवाबदेही तय होनी चाहिए. इसका जो भी निष्कर्ष निकले, उसका लाभ जनता को मिलना चाहिए. कार्रवाई जमीनी स्तर पर होनी चाहिए सिर्फ भाषणबाजी न हो.” अपने दौरे के बारे में जानकारी देते हुए पायलट ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेने और भविष्य की कार्रवाई का खाका तैयार करने के लिए दो दिनों (सोमवार और मंगलवार) तक बैठकें होंगी.

उन्होंने कहा, ”मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने वर्ष 2025 को संगठन को सर्मिपत किया है. इसलिए हम बूथ से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करना चाहते हैं. हम दो दिन तक लगातार बैठकें करके पार्टी को नई दिशा देने का काम करेंगे.” पायलट ने कहा कि वह सोमवार रात को कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे और विधानसभा के अगले महीने होने वाले मानसून सत्र में सत्तारूढ़ पार्टी को घेरने की रणनीति तैयार करेंगे.

The post नक्सल विरोधी अभियान का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए,पारदर्शी तरीके से संचालित किए जाएं : पायलट appeared first on Navabharat News.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला : एनआईए को दो आरोपियों की पांच दिन की हिरासत मिली
Next Article मुंबई स्थित फिल्म सिटी में धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लगी, कोई हताहत नहीं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय

March 19, 2026

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.