Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»कनिष्क हादसा याद दिलाता है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति क्यों अपनानी चाहिए : जयशंकर
International

कनिष्क हादसा याद दिलाता है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति क्यों अपनानी चाहिए : जयशंकर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कनिष्क हादसा याद दिलाता है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति क्यों अपनानी चाहिए : जयशंकर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/डबलिन. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एअर इंडिया 182 ‘कनिष्क’ विमान में बम विस्फोट में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि यह ”आतंकवाद के सबसे बुरे कृत्यों में से एक” था और यह इसका कठोर अनुस्मारक है कि दुनिया को आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति क्यों अपनानी चाहिए.

मॉ्ट्रिरयल-नयी दिल्ली की एअर इंडिया ‘कनिष्क’ उड़ान संख्या 182 में 23 जून 1985 को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने से 45 मिनट पहले विस्फोट हो गया था, जिससे विमान में सवार सभी 329 व्यक्ति मारे गए थे. इनमें से अधिकतर भारतीय मूल के कनाडाई थे.

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”एअर इंडिया 182 ‘कनिष्क’ बम विस्फोट की 40वीं बरसी पर, हम आतंकवाद के सबसे बुरे कृत्यों में से एक में जान गंवाने वाले 329 लोगों को याद करते हैं. यह एक कठोर अनुस्मारक है कि दुनिया को आतंकवाद और हिंसक चरमपंथ के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति क्यों अपनानी चाहिए.” विमान के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजन हर वर्ष पीड़ितों के लिए बनाए गए विभिन्न स्मारकों पर एकत्रित होते हैं.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्होंने आयरलैंड के कॉर्क में अहाकिस्ता स्मारक पर कनिष्क बम विस्फोट पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन के दृश्य भी साझा किए. उन्होंने कहा, ”आयरलैंड के कॉर्क में अहाकिस्ता स्मारक पर एअर इंडिया कनिष्क विमान में हुए बम विस्फोट के पीड़ितों को आयरिश प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन, कनाडाई लोक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की.” उन्होंने एक दिन पहले ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था कि वह ब्रिटेन के हीथ्रो से कॉर्क जा रहे हैं और अहाकिस्ता स्मारक पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.

उन्होंने कहा था, ”हीथ्रो से कॉर्क के रास्ते में… 1985 में एअर इंडिया कनिष्क उड़ान 182 में बीच रास्ते में किया गया नृशंस बम विस्फोट विमानन इतिहास में आतंक के सबसे अमानवीय कृत्यों में से एक है, जिसमें आयरलैंड तट पर 329 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी.” उन्होंने लिखा, ”मैंने सितंबर 2019 में टोरंटो के हंबर बे पार्क में कनिष्क स्मारक पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी, जहां मैंने कई पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की थी, जिन्होंने अपना दर्द और पीड़ा साझा की थी.”

कनिष्क विमान हादसा: केंद्रीय मंत्री पुरी ने आतंकवादियों के वित्तपोषण के चैनल बंद करने का किया आह्वान
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को एअर इंडिया फ्लाइट 182 कनिष्क बम धमाके की 40वीं बरसी पर इसके पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने इस अवसर पर आतंकवादियों और अलगाववादियों के वित्तपोषण के रास्तों को बंद करने और वैश्विक खतरे से एकजुट होकर निपटने के लिए प्रयासों को दोगुना करने का आह्वान किया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”भारत की जनता और सरकार की ओर से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आयरलैंड के काउंटी कॉर्क में अहाकिस्ता स्मारक पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की.” पुरी ने अपने भाषण में ”अहाकिस्ता के शानदार समुदाय और आयरलैंड के लोगों” को धन्यवाद दिया, जिन्होंने 40 साल पहले हुई दुर्घटना के समय मदद की थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुंबई स्थित फिल्म सिटी में धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट पर आग लगी, कोई हताहत नहीं
Next Article कालीगंज में बम विस्फोट में लड़की की मौत, मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.