Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पंत का ऐतिहासिक शतक, राहुल के नाबाद सैकड़े से भारत के चाय तक चार विकेट पर 298 रन
Sports

पंत का ऐतिहासिक शतक, राहुल के नाबाद सैकड़े से भारत के चाय तक चार विकेट पर 298 रन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

The post पंत का ऐतिहासिक शतक, राहुल के नाबाद सैकड़े से भारत के चाय तक चार विकेट पर 298 रन appeared first on Navabharat News.

लीड्स. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (नाबाद 120 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) से शतकों से भारत ने सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन बनाकर 304 रन की बढ.त बना ली.

पंत इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सैकड़ा जड़ने वाले खेल के इतिहास में दूसरे विकेटकीपर बन गए. उन्होंने शतकीय पारी के दौरान 140 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के जमाए. पंत एक रन लेकर 130 गेंद में अपना आठवां शतक पूरा करते ही जिम्बाब्वे के महान खिलाड़ी एंडी फ्लावर के बाद एक मैच की दोनों पारियों में 100 रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बने. चाय के ब्रेक तक करूण नायर चार रन बनाकर राहुल के साथ डटे हुए थे.

भारत ने सुबह के सत्र में कप्तान शुभमन गिल (08) के रूप में एक विकेट गंवाया. इसके बाद राहुल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 195 रन की भागीदारी निभाकर टीम को मजबूत स्कोर की तरफ बढ.ाया. पहले सत्र में पंत ने हालांकि अपनी आक्रामक खेलने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई लेकिन लंच के बाद तेवर बदलकर मैच में अपना दूसरा शतक पूरा किया. उन्होंने पहली पारी में 134 रन बनाए थे.

शतक जड़ने के बाद भी पंत ने यही लय जारी रखी और शोएब बशीर की गेंद पर लांग ऑन में जाक क्राउली के हाथों कैच आउट हो गए. पंत इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए. भारत ने बादलों और हवा भरी सुबह में दो विकेट पर 90 रन से खेलना शुरू किया लेकिन शुरूआत अच्छी नहीं रही. सात गेंद ही डाली गई थीं कि पहली पारी के शतकवीर गिल अपने निजी स्कोर में दो रन जोड़ने के बाद आउट हो गए जिन्हें ब्रायडन कार्स ने गुडलेंथ गेंद पर बोल्ड किया. पर राहुल और पंत ने बेहतरीन टाइमिंग और संयम से बल्लेबाजी की.

इसके अलावा इंग्लैंड के गेंदबाजों को पहले सत्र में और कोई सफलता नहीं मिली, हालांकि उन्होंने अपनी लाइन एवं लेंथ से दोनों बल्लेबाजों को परेशान किया. गिल के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर उतरे और उन्होंने हमेशा की तरह शानदार शॉट खेलते हुए तेज गेंदबाजों पर रन जुटाने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान उन्हें किस्मत का भी साथ मिला क्योंकि वह जिस तरह के शॉट खेलना चाह रहे थे, उसे खेलने के लिए कनेक्ट नहीं कर पाए.

पंत ने क्रिस वोक्स की गेंद पर शुरूआत की जो उनके बल्ले से लगकर स्लिप कॉर्डन के ऊपर से गई. फिर इस विकेटकीपर ने स्लॉग स्वीप और पैडल स्वीप खेलने का प्रयास किया. फिर एक खराब शॉट खेलने के बाद खुद से नाराज भी दिखे जिसे ‘स्टंप माइक’ में सुना जा सकता था और तभी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रिव्यू लिया. पर टीवी अंपायर ने पंत के पक्ष में फैसला दिया क्योंकि स्विंग लेती फुल लेंथ गेंद भारतीय बल्लेबाज के पैड पर लगने से पहले बल्ले से टकराई थी.

वहीं राहुल दूसरे छोर पर शांत और संयमित होकर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने अर्धशतक बनाने के बाद भी इसी आत्मविश्वास के साथ खेलना जारी रखा जिसके बाद पंत ने भी अपने आक्रामक तेवरों पर लगाम लगाई. राहुल भी भाग्यशाली रहे. जोश टंग की गेंद उनके बल्ले से लगकर ऊपर की ओर गई लेकिन गली में खड़े हैरी ब्रुक ने इसे टपका दिया.
भारत ने पहली पारी 471 रन और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे.

The post पंत का ऐतिहासिक शतक, राहुल के नाबाद सैकड़े से भारत के चाय तक चार विकेट पर 298 रन appeared first on Navabharat News.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर में संदिग्ध नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी पर हमला, गंभीर रूप से घायल
Next Article ईरानी ठिकानों पर हमले के बाद भी इजराइल ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अस्पष्टता बरकरार रखी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.