Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल-ईरान संघर्ष में वृद्धि से चिंतित पाकिस्तान ने ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार का किया समर्थन
International

इजराइल-ईरान संघर्ष में वृद्धि से चिंतित पाकिस्तान ने ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार का किया समर्थन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल-ईरान संघर्ष में वृद्धि से चिंतित पाकिस्तान ने ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार का किया समर्थन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के शीर्ष सुरक्षा निकाय ने ईरान में अमेरिकी हमलों के बाद इजराइल-ईरान संघर्ष में और वृद्धि की आशंका पर सोमवार को चिंता जताई तथा इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि यह हमले तब हुए जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच रचनात्मक वार्ता प्रक्रिया में थी.

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने ईरान में अमेरिकी हवाई हमले के बाद क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए यहां बैठक की और इस्लामी राष्ट्र के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सहित शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व ने शिरकत की.

एक बयान में कहा गया, ह्ल समिति ने इजराइल के आक्रामक कृत्यों की कड़ी निंदा की और इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि यह हमले तब हुए जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच रचनात्मक वार्ता प्रक्रिया में थी.ह्व इन लापरवाह कृत्यों ने तनाव को बढ.ा दिया है, जिससे व्यापक संघर्ष भड़कने का खतरा है और संवाद और कूटनीति के मौके कम हो रहे हैं.

बयान में कहा गया है, “एनएससी ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित ईरान के आत्मरक्षा के अधिकार की फिर से पुष्टि की.” पाकिस्तान की घोषित स्थिति को दोहराते हुए, एनएससी ने रविवार को फोर्दो, नतांज और इस्फ.हान में ईरानी परमाणु केंद्रों पर हुए हमलों के बाद तनाव में आगे और अधिक वृद्धि की आश­ंका पर गंभीर चिंता व्यक्त की. उसने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए), प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रस्तावों का उल्लंघन है. पाकिस्तान ने सभी संबंधित पक्षों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष को हल करने का आह्वान किया, तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों का पालन करने की जरूरत पर जोर दिया. इससे पहले, सूत्रों ने बताया था कि हाल में अमेरिका की यात्रा से लौटे मुनीर समिति को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बैठक के विवरण से अवगत कराएंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपंत टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बने
Next Article आजमी की ‘वारी’ टिप्पणी : राकांपा ने ‘विषाक्त तत्व’ और विहिप ने हिंदुओं का अपमान बताया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.