Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»यूक्रेन पर रूसी हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए, दर्जनों हुए घायल
International

यूक्रेन पर रूसी हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए, दर्जनों हुए घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यूक्रेन पर रूसी हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए, दर्जनों हुए घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. यूक्रेन में रात में रूसी ड्रोन और मिसाइल से किए गए हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए. स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राजधानी कीव में सात लोगों की मौत की खबर है, जहां आपातकालीन दल आंशिक रूप से ढह गई एक इमारत के मलबे के नीचे फंसे लोगों को खोजने की मशक्कत कर रहे हैं.

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने रात भर में 352 ड्रोन और छद्म हथियार दागे, साथ ही 11 बैलिस्टिक मिसाइल और पांच क्रूज मिसाइलें भी दागीं. एक बयान में कहा गया कि वायु रक्षा प्रणाली ने 339 ड्रोन और 15 मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया या जाम कर दिया.

यह हमला गत मंगलवार को यूक्रेन पर किए गए रूस के हमले के लगभग एक सप्ताह बाद हुआ है. एक सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोग मारे गए थे, जिनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी.
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि प्रारंभिक डेटा से संकेत मिलता है कि रूसी सेना ने कीव हमले में उत्तर कोरियाई मिसाइलों का इस्तेमाल किया.

उन्होंने रूस, उत्तर कोरिया और ईरान को “हत्यारों का गठबंधन” कहा और चेतावनी दी कि अगर उनका गठबंधन जारी रहा तो “आतंक” फैल सकता है. ईरान ने रूस को ड्रोन मुहैया कराए हैं. ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की रक्षा और रूस पर दबाव बनाने के नए तरीके सोमवार को ब्रिटेन की उनकी यात्रा के दो मुख्य विषय होंगे. ब्रिटश प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया कि ज़ेलेंस्की को इस सप्ताह हेग में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से पहले लंदन में प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से मिलना है.

आपात सेवाओं ने बताया कि सोमवार तड़के रूस के ड्रोन और मिसाइलों ने कीव में रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और खेल परिसरों को निशाना बनाया. सबसे ज्यादा नुकसान शेवचेन्कीव्स्की प्रांत को पहुंचा है जहां पांच मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया.
कीव के मेयर विताली क्लित्श्को ने बताया कि शेवचेन्कीव्स्की प्रांत में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. एक गर्भवती महिला समेत 10 अन्य लोगों को एक नजदीकी ऊंची इमारत से बचाया गया. हमले में इस इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

प्राधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के चेर्नीहीव प्रांत में रविवार देर रात रूस के छोटी दूरी के एक ड्रोन के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए. क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख वियाचेस्लाव चाउस के अनुसार, घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.
कीव से करीब 85 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बिला त्सेरकवा शहर में एक व्यक्ति की मौत हुई और आठ अन्य घायल हुए हैं.
इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार रात से सोमवार तक 23 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगांगुली का सबसे बड़ा खेद, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और अधिक शतक नहीं लगाना
Next Article अनियंत्रित महत्वाकांक्षा के कारण वैश्विक स्तर पर संघर्ष पैदा हुआ: गडकरी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.