Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर फडणवीस ने किया पलटवार
Country

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर फडणवीस ने किया पलटवार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर फडणवीस ने किया पलटवार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में मतदाता सूची में हेराफेरी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि वह (गांधी) ‘अंधाधुंध तीर चलाने’ से पहले अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से बात करें.

फडणवीस ने हिंदी के एक मुहावरे का इस्तेमाल कर गांधी के दावों को सिरे से खारिज करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो… राहुल गांधी, माना कि महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहेंगे? ” मुख्यमंत्री ने गांधी के आरोपों का खंडन करते हुए विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्रों का हवाला भी दिया, जहां मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई थी और कांग्रेस या उसके सहयोगी दल विजयी हुए थे. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 25 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं की संख्या में आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई.

फडणवीस ने उदाहरण देते हुए कहा, ”मेरी अपनी दक्षिण पश्चिम सीट से लगे पश्चिम नागपुर में मतदाताओं की संख्या में सात प्रतिशत (27,065) की वृद्धि हुई, और कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे ने जीत हासिल की. उत्तर नागपुर में, सात प्रतिशत की वृद्धि (29,348 मतदाता) हुई, और कांग्रेस के नितिन राउत ने जीत हासिल की.” राहुल गांधी की संवाद शैली पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने सुझाव दिया कि कांग्रेस नेता को ट्वीट करने से पहले अपने पुराने सहयोगियों असलम शेख, विकास ठाकरे या नितिन राउत से बात करनी चाहिए थी.

उन्होंने कहा, ”इस तरह, कम से कम कांग्रेस में संवाद के अभाव का इतना बुरा प्रदर्शन नहीं होता….” इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रसाद लाड ने भी गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके दावे कांग्रेस के भीतर “हताशा का परिणाम” हैं.

इससे पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की शुचिता को लेकर मंगलवार को एक बार फिर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि प्रदेश में वोट की चोरी हुई है और इस बारे में जानकारी छिपाना ही इसकी स्वीकारोक्ति है. उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग को डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज तत्काल जारी कर देनी चाहिए. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या केवल पांच महीनों में आठ प्रतिशत बढ़ गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीमा पार आतंकवाद के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाए : NSA डोभाल
Next Article ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.