Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»डकेट का शतक, इंग्लैंड जीत के करीब
Sports

डकेट का शतक, इंग्लैंड जीत के करीब

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
डकेट का शतक, इंग्लैंड जीत के करीब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लीड्स. इंग्लैंड ने दूसरे सत्र में चार विकेट भले ही गंवाये लेकिन सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत की औसत गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाकर शानदार शतक के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया .
जीत के लिये 371 रन के लक्ष्य के जवाब में डकेट ने 170 गेंद में 149 रन बनाये . इंग्लैंड ने चाय ब्रेक तक चार विकेट पर 269 रन बना लिये थे . उसे आखिरी सत्र में सिर्फ 102 रन की जरूरत है .

कप्तान बेन स्टोक्स 13 और जो रूट 14 रन बनाकर खेल रहे हैं . दोनों का कुल टेस्ट अनुभव 266 मैचों का है और उन्हें टीम को जीत तक ले जाने में कोई परेशानी नहीं होती दिख रही है . बायें हाथ के बल्लेबाज डकेट ने सुबह के सत्र में जसप्रीत बुमराह को संभलकर खेला . बुमराह ने 16 ओवर में 55 रन दिये लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली . डकेट और जैक क्रॉली (65) ने पहले विकेट के लिये 188 रन की साझेदारी की .

लंच के बाद कुछ देर बारिश होने से भारत को फायदा मिला और सुबह नाकाम रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 ओवर में 69 रन देकर दो विकेट लिये . उन्होंने क्रॉली को स्लिप में केएल राहुल के हाथों लपकवाया . इसके बाद पहली पारी में शतक लगाने वाले ओली पोप (आठ) को पवेलियन भेजा . दोहरे झटकों के बावजूद डकेट ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी . सुबह के सत्र में बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला . मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दबाव बनाये रखा .

डकेट को सिराज की गेंद पर यशस्वी जायसवाल से जीवनदान भी मिला . रविंद्र जडेजा को पिच से कोई मदद नहीं मिली और डकेट ने उन्हें कई अच्छे रिवर्स स्वीप लगाये . एक रिवर्स स्वीप पर उन्होंने चौका लगाया तो दूसरी पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का जड़ा .
कुलदीप यादव जैसे फॉर्म में चल रहे स्पिनर को नहीं उतारने का भारत को खामियाजा भुगतना पड़ा . शार्दुल ने डकेट और हैरी ब्रूक (0) को आउट करके भारत को मैच में लौटाने की कोशिश की . डकेट ने कवर में नीतिश रेड्डी को कैच थमाया जबकि ब्रूक ने विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच दिया .

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: CM विष्णुदेव साय
Next Article अदाणी समूह अगले पांच साल में विभिन्न व्यवसायों में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा: गौतम अदाणी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.