Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»एक जुलाई से रेल यात्रा महंगी होने की संभावना, किराया बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार
Business

एक जुलाई से रेल यात्रा महंगी होने की संभावना, किराया बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एक जुलाई से रेल यात्रा महंगी होने की संभावना, किराया बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. रेल मंत्रालय एक जुलाई, 2025 से मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के गैर-वातानुकूलित श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के किराये में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एक रेलवे अधिकारी ने कहा, ”यात्री किराये में यह बढ़ोतरी 2020 और 2013 में हुए पिछले किराया संशोधन की तुलना में सबसे कम होगी.” हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट के जरिये यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को राहत देते हुए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया गया है. अधिकारी ने कहा कि सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा. हालांकि, इससे अधिक दूरी के लिए प्रति किलोमीटर किराये में आधा पैसा (0.5 पैसे) की वृद्धि हो सकती है.

ट्रेनों के यात्री किराये में पिछली बढ़ोतरी एक जनवरी, 2020 को की गई थी. उस समय साधारण और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया क्रमश? एक पैसा और दो पैसा बढ़ाया गया था. वहीं शयनयान श्रेणी और सभी एसी श्रेणियों का किराया क्रमश: दो पैसे और चार पैसे बढ़ा था.

इसके पहले वर्ष 2013 में सभी श्रेणियों के ट्रेन किराये में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी. साधारण ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया दो पैसा, एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया चार पैसा, और शयनयान श्रेणी का किराया छह पैसा बढ़ाया गया था.
रेल अधिकारी ने कहा, ”वर्ष 2013 में एसी-2 श्रेणी को छोड़कर सभी एसी श्रेणियों के किराये में 10 पैसे जबकि एसी-2 के किराये में छह पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी
Next Article भारत संघर्ष का समाधान करने में मदद के लिए तैयार: पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्रालय ने कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.