Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइली हमले में मदद के लिए प्रतीक्षारत 44 लोग मारे गये,लड़ाई में 56000 से अधिक की मौत: फलस्तीन
International

इजराइली हमले में मदद के लिए प्रतीक्षारत 44 लोग मारे गये,लड़ाई में 56000 से अधिक की मौत: फलस्तीन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइली हमले में मदद के लिए प्रतीक्षारत 44 लोग मारे गये,लड़ाई में 56000 से अधिक की मौत: फलस्तीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दीर अल बलाह. इजराइली सेना और ड्रोन ने मंगलवार तड़के दक्षिणी और मध्य गाजा में सहायता ट्रकों का इंतजार कर रहे सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 44 लोग मारे गए. फलस्तीनी चश्मदीदों एवं अस्पतालों ने यह जानकारी दी. इस बीच, फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि गाजा में इजराइल के सैन्य अभियान में जान गंवाने वालों की संख्या 56,000 के पार पहुंच गयी है.

फलस्तीनियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजराइली सैनिक अक्सर भोजन इकट्ठा करने की कोशिश कर रही बेबस भीड़ पर गोलियां चलाते हैं. हालांकि, इजराइली सेना कहती है कि वह भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाती है. मध्य गाजा में, तीन गवाहों ने बताया कि जब लोग वादी गाजा के दक्षिण में सहायता ट्रकों की ओर बढ़ रहे थे, तो इजरायली सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी.

अहमद हलावा ने कहा कि टैंकों और ड्रोनों ने तब लोगों पर गोलीबारी की, ”जब हम भाग रहे थे. कई लोग या तो शहीद हो गए या घायल हो गए.” इजराइल की सेना ने कहा कि वह घटना की समीक्षा कर रही है, जो नेत्ज.ारिम कॉरिडोर के पास हुई, यह सड़क उत्तरी और दक्षिणी गाजा को अलग करती है.

नुसीरत शरणार्थी शिविर में अवडा अस्पताल ने कहा कि 25 लोगों की जान गयी है, जबकि 146 अन्य घायल हुए हैं. अस्पताल ने बताया कि 62 लोगों की हालत गंभीर थी और उन्हें अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है. प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि दक्षिणी शहर रफाह में, जब भीड़ ‘गाजा ‘ूमैनिटेरियन फाउंडेशन’ द्वारा संचालित एक अन्य खाद्य वितरण स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी, तब इजराइली सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

नासेर अस्पताल और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कम से कम 19 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए. इस बीच, फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में इजराइल के 21 माह के सैन्य अभियान में 56,077 लोग मारे गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं, जो 18 मार्च को इजराइल द्वारा दो महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं. उसने कहा कि इस युद्ध में 131,848 लोग घायल हुए हैं.

मंत्रालय ने मृतकों में नागरिकों एवं लड़ाकों का अंतर स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं. इजराइल का कहना है कि 20,000 से अधिक हमास आतंकवादी मारे गए हैं. हालांकि उसने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है, जबकि हमास ने अपने हताहतों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. इजराइल ने गाजा में अपना अभियान हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद शुरू किया था. हमास ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिण इजराइल में धावा बोलकर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था तथा 251 अन्य लोगों को बंधक बना लिया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवैश्विक एसडीजी रैंकिंग में पहली बार शीर्ष 100 में शामिल हुआ भारत
Next Article जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद जवानों ने गोलीबारी की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.