Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»वायनाड के चूरलमाला में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका
Country

वायनाड के चूरलमाला में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वायनाड के चूरलमाला में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वायनाड: वायनाड के मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश के कारण फिर से बाढ़ और भूस्खलन की आशंका पैदा हो गई है, जबकि ठीक एक साल पहले यहां भीषण भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

जिला अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चूरलमाला नदी उफान पर है और कीचड़ युक्त पानी तेजी से बह रहा है तथा बेली ब्रिज के पास नदी के तटीय क्षेत्रों में कटाव हो रहा है। नदी के दोनों किनारों पर मरम्मत कार्य के लिए जमा की गई मिट्टी बह गई है, जिससे अट्टामाला रोड और आस-पास के इलाकों में पानी भर गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें लगता है कि पर्वतीय क्षेत्रों में खास तौर पर पुंचिरीमट्टम के पास के जंगली इलाकों में हालिया भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा, ‘‘जंगल के अंदर पुंचिरीमट्टम के पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की नयी घटना की कोई पुष्टि नहीं हुई है।’’ डीडीएमए ने कहा, ‘‘पूर्व की भूस्खलन की घटनाओं के बाद निकला मलबा बारिश के साथ नीचे आ रहा है। यह संभवत? कटाव वाला सारा मलबा बहने तक यह कुछ समय तक जारी रहेगा।’’

जुलाई 2024 की आपदा को याद करते हुए निवासी ंिचतित हैं, जिसमें मकान ढह गए थे, कई लोग घायल हो गए थे और सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापक बारिश के कारण बाढ़ आई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि तत्काल कोई खतरा नहीं है और वे स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

नीचे की ओर मनंतावडी और पनामारम में कबानी नदी में जल स्तर बढ़ गया है। बाणासुर बांध लगभग पूरा भर गया है और आस-पास के क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वायनाड सहित 11 जिलों के लिए ‘आॅरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अगले तीन घंटों में मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और अलप्पुझा में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकिस तरह संविधान की भावना का उल्लंघन किया गया? कोई भी भारतीय कभी नहीं भूलेगा’; आपातकाल पर पीएम मोदी
Next Article भारत के निचले क्रम को दो बार आउट करना निर्णायक रहा: बेन स्टोक्स
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.