Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»इस तानाशाही कृत्य पर मेरी अंतरात्मा ने बगावत कर दी: देव आनंद ने कहा था
Entertainment

इस तानाशाही कृत्य पर मेरी अंतरात्मा ने बगावत कर दी: देव आनंद ने कहा था

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इस तानाशाही कृत्य पर मेरी अंतरात्मा ने बगावत कर दी: देव आनंद ने कहा था
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. हिंदी फिल्म के दिग्गज अभिनेता देव आनंद ने अपनी आत्मकथा ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में लिखा है कि जब उन्होंने युवा कांग्रेस और इसके नेता संजय गांधी के पक्ष में बोलने का ”जोरदार और मुखरता से” विरोध किया तो उनकी फिल्मों को टेलीविजन पर दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सरकारी मीडिया पर उनके नाम का उल्लेख करने पर भी रोक लगा दी गई थी. अभिनेता ने साल 2007 में लिखी आत्मकथा ‘रोमांसिंग विद लाइफ’ में आपातकाल की अवधि तथा उसके बाद के महीनों का विस्तार से वर्णन किया है. आज आपातकाल को 50 साल पूरे हो गए हैं.

फिल्म ‘बाजी’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘गाइड’ और ‘ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता बताते हैं कि उनकी परेशानियां तब शुरू हुईं जब ‘कांग्रेस की युवा शाखा की एक बेहद आकर्षक युवती’ ने उन्हें संजय गांधी के नेतृत्व में आयोजित एक युवा रैली में शामिल होने के लिए कहा था. दिल्ली में आयोजित इस रैली में अभिनेता को पार्टी के सभी बड़े लोगों के अलावा अपने साथी दिलीप कुमार भी मिले.

देव आनंद ने अपनी किताब में लिखा, ”यह साफ तौर पर एक सुनियोजित रणनीति प्रतीत होती थी कि संजय गांधी को जनता के बीच स्वीकार्य करवाया जाए और वह भी ऐसे समय में जब कानून का शासन, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली के सभी मानकों को दबा दिया गया था.” उन्होंने लिखा, ”आपातकाल केवल इस मकसद से लगाया गया था कि सत्ताधारी पार्टी सत्ता में बनी रहे और उस देश पर अपनी पकड़ बनाए रखे जो देश कभी विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाता था.” देव आनंद का 88 वर्ष की आयु में साल 2011 में निधन हो गया था.

उन्होंने किताब में लिखा था कि इस रैली के बाद अभिनेताओं से टेलीविजन पर युवा कांग्रेस और उसके नेता के बारे में कुछ शब्द कहने के लिए कहा गया था. अभिनेता ने कहा, ”दिलीप भी आपातकाल के समर्थन में किसी भी तरह के प्रचार कार्यक्रम में जाने से हिचक रहे थे, लेकिन मैंने इस सुझाव का जोरदार और मुखर तरीके से विरोध किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि न केवल मेरी सभी फ.ल्मिों को टेलीविज.न पर दिखाने पर पाबंदी लगा दी गई बल्कि किसी भी सरकारी मीडिया में मेरे नाम का उल्लेख या संदर्भ देना भी मना कर दिया गया. ठीक वैसे ही जैसे किशोर कुमार के साथ किया गया था. उन्होंने भी उनके एक कार्यक्रम में जाकर गाने से इनकार कर दिया था.”

उन्होंने कहा, ”इस तानाशाहीपूर्ण कृत्य से मेरी अंतरात्मा ने विद्रोह कर दिया.” इसके बाद देवानंद ने दिल्ली में सूचना एवं प्रसारण मंत्री को फोन करके उनसे मिलने का समय मांगा और विरोध जताया. बाद में आपातकाल हटने पर जब जनता सरकार बनी तो कुछ ही सालों के भीतर देवानंद का उससे भी मोह भंग हो गया. और यहीं से उनके दिमाग में अपनी खुद की पार्टी बनाने का विचार आया जिसे ‘नेशनल पार्टी आफ इंडिया’ नाम दिया गया. लेकिन पार्टी सदस्यों का शुरूआती उत्साह जल्द ही ठंडा हो गया और देवानंद ने इस शो पर परदा गिराने का फैसला किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअंबानी, अदाणी के बीच दूसरी बार व्यावसायिक करार, ईंधन विपणन के लिए हाथ मिलाया
Next Article भारत के साथ सार्थक बातचीत के लिए तैयार है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.