Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»हिप्र बाढ़: कांगड़ा में एक और शव मिला, आठ लापता लोगों की तलाश
Country

हिप्र बाढ़: कांगड़ा में एक और शव मिला, आठ लापता लोगों की तलाश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 26, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हिप्र बाढ़: कांगड़ा में एक और शव मिला, आठ लापता लोगों की तलाश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

शिमला/धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित एक जलविद्युत परियोजना स्थल से एक और व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन बुधवार को कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता आठ लोगों की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।
दो शव बुधवार को कांगड़ा में बरामद किए गए थे जबकि एक शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट बलंिजदर ंिसह ने कहा कि वे उन पांच लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिनके बाढ़ के दौरान परियोजना स्थल से बह जाने की आशंका है। कुल्लू जिले के रेहला बिहाल में तीन और लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बुधवार शाम खनियारा गांव के मनुनी खड्ड में जलस्तर बढ़ने के बाद इंदिरा प्रियर्दिशनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे लगभग 15-20 श्रमिकों के बह जाने की आशंका है और दो लोगों की मौत हो गयी है। तब से कुछ लापता लोगों को बचा लिया गया है। प्राधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि कितने लोगों को बचाया गया है।

एनडीआरएफ कमांडेंट ंिसह ने कहा कि एनडीआरएफ, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और होमगार्ड की संयुक्त टीमें काम पर लगी हुई हैं, हालांकि कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और खराब मौसम इसमें बाधा बन रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वह व्यक्ति भी मिल गया है, जो बाढ़ के दौरान खुद को बचाने के लिए पास की पहाड़ी पर भाग गया था।

लापता लोगों में से कुछ हिमाचल प्रदेश के नूरपुर और चंबा इलाकों के और अन्य उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मनुनी खड्ड में अचानक जल प्रवाह बढ़ने के कारण बहे श्रमिकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

उन्होंने यहां एक बयान जारी कर कहा, ‘‘संकट की इस घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देवभूमि के नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।’’

धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि परियोजना स्थल उनके गांव से एक किलोमीटर दूर है। उन्होंने कहा कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि जल स्तर बढ़ गया है और 15-20 लोग बह गए हैं।

शर्मा ने कहा कि नाले के पास मजदूरों के लिए शेड बनाना तथा मौसम की दृष्टि से असुरक्षित क्षेत्र होने पर भी उन्हें वहां नहीं ले जाना लापरवाही है तथा इसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शर्मा ने ठेकेदार और परियोजना अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर ंिचता जताई।

उन्होंने दावा किया कि जो बताया जा रहा है, उससे कहीं ज्यादा जान-माल की क्षति हुई है तथा केवल श्रमिक ठेकेदार ही लापता श्रमिकों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी दे सकता है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना से जुड़े अन्य सभी श्रमिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कल रात तक परियोजना स्थल पर करीब 250-275 श्रमिक कार्यरत थे और सभी को खनियारा स्थित अंबेडकर भवन में अस्थायी आश्रय प्रदान किया गया है।

विधायक ने मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का काम रोक दिया गया था और श्रमिक परियोजना स्थल के पास अस्थायी शिविरों में आराम कर रहे थे, तभी मनुनी खड्ड और आसपास के नालों से बाढ़ का पानी श्रमिक कॉलोनी की ओर आया और उनमें से कई को बहा ले गया।

कुल्लू जिले में सैंज के रेहला बिहाल क्षेत्र में अपने घरों से कीमती सामान निकालने की कोशिश करते समय बह गए तीन लोगों की तलाश जारी है। कुल्लू जिले में सैंज के रेहला बिहाल में अपने घरों से कीमती सामान निकालने की कोशिश करते हुए बहे तीन लोगों की तलाश की जा रही है। इनमें से एक की आयु 14 वर्ष है।

उपायुक्त तोरुल एस रावेश ने बताया कि कुल्लू में बचाव अभियान में एनडीआरएफ शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को निचले इलाकों और नदी के तलहटी वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। जिले में मनाली और बंजार में भी अचानक बाढ़ आ गई। कुल्लू में बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके सैंज, गड़सा और होर्नगाड में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।

प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले बंजार के विधायक सुंिरदर शौरी ने कहा कि हॉर्नगाड में मुख्य सड़क अवरुद्ध है और गांव में बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। शौरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरेपो दर में 0.50 पतिशत कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं सभी बैंक : आरबीआई
Next Article देश के हालात ‘अघोषित आपातकाल’ जैसे: अशोक गहलोत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.