Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने वाला नौसेना भवन का कर्मचारी गिरफ्तार
Country

पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने वाला नौसेना भवन का कर्मचारी गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी देने वाला नौसेना भवन का कर्मचारी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जयपुर. नयी दिल्ली स्थित नौसेना भवन में काम करने वाले एक कर्मचारी (अपर डिवीजन क्लर्क-यूडीसी) को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने पैसों के लिए एक पाकिस्तानी जासूस को संवेदनशील रक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई.

राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने आरोपी विशाल यादव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. जयपुर की एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को उसे 30 जून तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया. पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने बृहस्­पत­विार को बताया कि आरोपी यादव ने एक पाकिस्तानी जासूस को गोपनीय जानकारी साझा की जिसमें “ऑपरेशन सिंदूर” से संबंधित विवरण शामिल है. इस कथित महिला जासूस ने खुद को भारतीय युवती प्रिया शर्मा बताया था.

गुप्ता ने कहा, “यादव ने जानकारी देने के बदले कुल मिलाकर लगभग दो लाख रुपये प्राप्त करने की बात कबूल की है.” उन्होंने कहा, “इसमें ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी लीक करने के लिए 50,000 रुपये शामिल थे. कुछ भुगतान यूएसडीटी के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में भी किए गए थे.” जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सैन्य बलों ने ”ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था जिसके तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था.
खुफिया सूत्रों के अनुसार यादव से पहली बार फेसबुक के जरिये संपर्क किया गया और कथित जासूस ने नकली पहचान “प्रिया शर्मा” के रूप आरोपी को ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ भेजी. दोनों के बीच नियमित संवाद होने लगा और वे व्हाट्सएप और बाद में टेलीग्राम पर भी बातचीत करने लगे.

अधिकारियों के अनुसार, यादव को शुरुआत में ‘मामूली’ जानकारी के लिए 5,000-6,000 रुपये की राशि का भुगतान मिला. हालांकि, पाकिस्तानी जासूस ने कथित तौर पर उसे अधिक पैसा पाने के बदले में अधिक ‘महत्वपूर्ण’ खुफिया जानकारी देने के लिए उकसाया. तभी यादव ने महत्वपूर्ण रक्षा-संबंधी जानकारी साझा करना शुरू कर दिया.

पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) गुप्ता ने कहा, “उसे पैसे का लालच दिया गया और उसने नौसेना मुख्यालय से संवेदनशील जानकारी लीक कर दी.” उन्होंने कहा, ”उसकी सोशल मीडिया गतिविधि की निगरानी करने और एक पाकिस्तानी जासूस के साथ उसके संबंधों की पुष्टि के बाद, उसे संयुक्त पूछताछ के लिए जयपुर में हिरासत में लिया गया.” आरोपी मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले के पुनसिका गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह ऑनलाइन गेमिंग का भी आदी है.

यादव के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच में कथित तौर पर वित्तीय लेनदेन, संवेदनशील संदेश और जासूस के साथ गोपनीय रक्षा डेटा साझा किए जाने सहित व्यापक सबूत मिले हैं. इस मामले की जांच जारी है और अधिकारी उसके क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन और संपर्क का भी पता लगा रहे हैं.

विशेष लोक अभियोजक सुदेश कुमार सतवान ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने यादव को तब पकड़ा जब वे एक पुराने मामले की जांच कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें यादव के बारे में एक सुराग मिला. सतवान ने कहा कि एजेंसियों ने फिर उसे निगरानी में रखा और जब यह पता चला कि उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलर को गोपनीय जानकारी भेजी है तो यादव से पूछताछ की गई. उसके मोबाइल फोन पर संवेदनशील दस्तावेज पाए जाने पर उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. सतवान ने बताया कि आरोपी को यहां एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 30 जून तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहिंदुओं की रक्षा करना अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी: ढाका में मंदिर को हुए नुकसान पर भारत
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मडॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.