Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»कोलकाता की ‘सामूहिक दुष्कर्म’ की घटना से पता चलता है कि बंगाल में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं : भाजपा
Country

कोलकाता की ‘सामूहिक दुष्कर्म’ की घटना से पता चलता है कि बंगाल में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं : भाजपा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कोलकाता की ‘सामूहिक दुष्कर्म’ की घटना से पता चलता है कि बंगाल में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं : भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को दावा किया कि कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह दर्शाती है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं ‘सुरक्षित नहीं’ हैं।

मजूमदार ने कहा कि यह घटना पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद हुई है। आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुलिस (गृह) विभाग का काम संभालने के बावजूद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद ‘खराब’ है। मजूमदार ने कहा कि कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना हुई और इससे यह साबित होता है कि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आरजी कर अस्पताल जैसे शीर्ष मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म-हत्या की घटना के बाद अब शहर के एक विधि महाविद्यालय में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। ’’

मजूमदार ने कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले हाल ही में निकाली गई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विजय रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में एक लड़की की मौत का भी जिक्र किया। कोलकाता के एक विधि महाविद्यालय में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की ंिनदा करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस अपराध के सिलसिले में व्यापक पैमाने पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ’’ अधिकारी ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दीघा में हैं, जहां मुख्यमंत्री नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा में भाग ले रही हैं।

टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने विपक्ष के नेता पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के बजाय ऐसे अपराधों को रोकने के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। ’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएफएसएसएआई प्रतिबंध के बावजूद कैल्शियम कार्बाइड से पके फलों की बिक्री जारी
Next Article इमारत ढहने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत, श्रम विभाग ने जांच के आदेश दिए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.