Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा में तीन महीने का विस्तार
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा में तीन महीने का विस्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा में तीन महीने का विस्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवाएं अगले तीन महीने तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह जानकारी दी. जैन 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी जैन को 30 नवंबर, 2020 को राज्य का 12वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था.

साव ने यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि सरकार ने मुख्य सचिव की सेवा को तीन और महीने जारी रखने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, ह्लसरकार के सामने यह विचाराधीन है कि अगला मुख्य सचिव कौन होगा. फिलहाल अमिताभ जैन को अगले तीन महीने तक मुख्य सचिव के पद पर बनाए रखने की सहमति दे दी गई है.ह्व राज्य के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध परिचय के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अमिताभ जैन का जन्म 21 जून 1965 को दुर्ग जिले में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा दल्ली राजहरा कस्बे में हुई. जैन ने अविभाजित मध्यप्रदेश में 11वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप किया था.

भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद जैन ने दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से एमटेक किया. जैन की पहली पोस्टिंग जून 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश के जबलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर हुई थी.
नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद जैन रायपुर और बिलासपुर जिले के जिलाधिकारी रहे. उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया.

मुख्य सचिव से पहले जैन राजभवन, वित्त, वाणिज्य एवं उद्योग, लोक निर्माण, जनसंपर्क, आबकारी, वाणिज्यिक कर (जीएसटी), वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, गृह जेल, परिवहन, जल संसाधन विभागों में कार्य कर चुके हैं. भारत सरकार में करीब सात वर्ष के प्रतिनियुक्ति के दौरान जैन वाणिज्य मंत्रालय में निदेशक/संयुक्त सचिव भी रहे हैं. उन्होंने लंदन के भारतीय उच्चायोग में भी सेवाएं दी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleन्यायालय ने बोधगया मंदिर अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
Next Article वित्तीय स्थिरता वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण, वैश्विक आर्थिक बदलाव से बढ़ती हैं चुनौतियां: RBI गवर्नर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.