Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»बिहार की राजनीति में पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे: भाजपा
Country

बिहार की राजनीति में पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे: भाजपा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बिहार की राजनीति में पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे: भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी आने वाले समय में राज्य की राजनीति में ‘पसमांदा मुसलमानों’ की भागीदारी सुनिश्चित करेगी. पसमांदा मुसलमानों को राज्य की राजनीति में शामिल करने की घोषणा इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले की गई. पसमांदा मुसलमान बिहार की कुल मुस्लिम आबादी में 70 प्रतिशत से अधिक हैं. पसमांदा में पिछड़े, दलित और आदिवासी मुसलमान शामिल हैं.

जायसवाल ने समुदाय के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”बिहार में हमेशा मुसलमानों के नाम पर राजनीति की जाती रही है लेकिन पसमांदा मुसलमानों के उत्थान के लिए कभी कोई वास्तविक प्रयास नहीं किया गया. भाजपा आने वाले समय में राज्य की राजनीति में पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी.” जायसवाल ने कहा कि भाजपा की अनूठी विशेषता सभी धर्मों, समुदायों और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उसकी प्रतिबद्धता है. उन्होंने कहा, ”पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के नारे के साथ काम करती है.” किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों के नाम पर लंबे समय से राजनीति होती रही है, लेकिन पसमांदा मुसलमानों के उत्थान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया.

उन्होंने दावा किया कि पसमांदा शब्द का मतलब ही है “जो पीछे छूट गए”, लेकिन किसी ने उन्हें आगे लाने की कोशिश नहीं की और उन्हें लगातार भेदभाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, ”सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें उन पार्टियों द्वारा कभी भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया, जिन्होंने अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके वोट बैंक का इस्तेमाल किया.” जायसवाल ने दावा किया कि वोट बैंक की राजनीति ने पसमांदा मुसलमानों का जीवन दयनीय बना दिया है. प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि राज्य में पसमांदा मुसलमान कुल मुस्लिम आबादी का 70 से 80 प्रतिशत हैं, फिर भी वे पिछड़े हैं. उन्होंने दावा किया कि वोट बैंक की राजनीति ने पसमांदा मुसलमानों को बर्बाद कर दिया है.

इकबाल ने कहा, ” विडंबना यह है कि उनका शोषण उनके ही उच्च वर्ग ने किया फिर भी इस पर कभी खुलकर बात नहीं की गई. आज भी उन्हें समान अधिकारों से वंचित रखा जाता है और उन्हें हेय नजर से देखा जाता है. यह पूरा वर्ग हाशिए पर है. भेदभाव की जड़ें इतनी गहरी हैं कि वे कभी आगे नहीं बढ़ पाए.” उन्होंने कहा कि हालांकि, जब से केंद्र और बिहार दोनों जगहों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार सत्ता में आई है तब से “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से उनके विकास को सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं. सम्मेलन में पसमांदा मुस्लिम समुदाय के कई लोग भाजपा में शामिल हुए. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत के साथ सीमा विवाद जटिल, सुलझाने में समय लगेगा : चीन
Next Article मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने देश में टिकट खिड़की पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

January 28, 2026

खेलों में देश की तैयारियों का परिणाम है 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना: मुर्मू

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.