Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आए नसीरुद्दीन शाह
Entertainment

‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आए नसीरुद्दीन शाह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘सरदार जी 3’ विवाद: दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आए नसीरुद्दीन शाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर आलोचनाओं में घिरे अभिनेता दिलजीत दोसांझ का बचाव करते हुए कहा कि फिल्म में किसे लेना है ये अभिनेता या संगीतकार तय नहीं करता. विवाद पिछले हफ्ते तब शुरू हुआ जब दोसांझ ने ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर साझा किया. यह फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी लेकिन भारत में रिलीज नहीं हो पाई.

सोशल मीडिया के कई उपयोगकर्ताओं ने दोसांझ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जबकि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) जैसी ट्रेड यूनियनों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर हानिया आमिर के साथ काम करने के लिए दोसांझ की आलोचना की है. नसीरुद्दीन शाह फिल्मकार इम्तियाज अली की अगली फिल्म में दोसांझ के साथ काम करेंगे. शाह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर दोसांझ के साथ मजबूती से खड़े हैं. प्रासंगिक मुद्दों पर अपना पक्ष रखने के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता शाह ने कहा कि अगर हानिया आमिर को फिल्म में लेने के लिए किसी को दोषी ठहराया जाना है तो वह हैं फिल्म के निर्देशक.

नसीरुद्दीन शाह ने कहा, “मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं. जुमला पार्टी का गंदा चालबाज विभाग उन पर हमला करने का मौका तलाश रहा है. उन्हें लगता है कि आखिरकार उन्हें मौका मिल ही गया. फिल्म की कास्टिंग के लिए वह (दोसांझ) जिम्मेदार नहीं हैं निर्देशक जिम्मेदार हैं.” उन्होंने लिखा, ”लेकिन कोई नहीं जानता कि वह (निर्देशक) कौन है, जबकि दिलजीत दोसांझ को पूरी दुनिया जानती है और वह साथ काम करने के लिए इसलिए राजी हुआ क्योंकि उसके दिमाग में जहर नहीं है.” “सरदार जी 3” का निर्देशन अमर हुंदल ने किया है और इसमें नीरू बाजवा भी हैं. शाह ने कहा कि पाकिस्तान में उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त हैं और कोई भी उन्हें उनसे मिलने से नहीं रोक सकता.

उन्होंने लिखा, “ये गुंडे भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच व्यक्तिगत संपर्क को खत्म करना चाहते हैं. वहां मेरे करीबी रिश्तेदार और कुछ प्यारे दोस्त हैं और जब भी मेरा मन करे, मुझे उनसे मिलने या उन्हें प्यार भेजने से कोई नहीं रोक सकता. और जो लोग ‘पाकिस्तान जाओ’ कहेंगे, उन्हें मेरा जवाब ‘कैलासा जाओ’ है.” इम्तियाज अली भी पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम में अभिनेता के समर्थन में सामने आए थे. उन्होंने कहा था, “चूंकि मैं दिलजीत को जानता हूं इसलिए मैं कह सकता हूं कि उसमें देशभक्ति का जज्बा भरा हुआ है. वह माटी का लाल है. आप उनके सभी संगीत समारोहों में देख सकते हैं, वह भारतीय ध्वज के साथ दिखाई देते हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकर्नाटक में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद में एक महिला को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गयी
Next Article ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट साझा करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेगा नया रोमांच: गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल की एंट्री से बढ़ा एक्साइटमेंट – |

May 3, 2026
Entertainment

मुनव्वर फारूकी के घर आई खुशियों की बहार: दूसरी बार बने पिता, बेटी के जन्म से झूमे फैंस – |

May 2, 2026
Entertainment

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.