Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»मस्क अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौट जाएं’, ट्रंप ने दी टेस्ला की सब्सिडी रोकने की धमकी
International

मस्क अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौट जाएं’, ट्रंप ने दी टेस्ला की सब्सिडी रोकने की धमकी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मस्क अपनी दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका लौट जाएं’, ट्रंप ने दी टेस्ला की सब्सिडी रोकने की धमकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वॉशिंगटन: ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल के खिलाफ एलन मस्क लगातार मुखर हैं और बिल का विरोध कर रहे हैं। अब लग रहा है कि ट्रंप के सब्र का भी बांध टूट गया है और अब उन्होंने भी मस्क को धमकी दे डाली है। ट्रंप ने मस्क की कंपनियों को दी जाने वाली सब्सिडी बंद करने की धमकी दी है और कहा है कि मस्क अपनी दुकान बंद करें और दक्षिण अफ्रीका वापस लौट जाएं।

ट्रंप की मस्क की सब्सिडी रोकने की धमकी

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘एलन मस्क को राष्ट्रपति पद के लिए मेरा समर्थन करने से पहले ही पता था कि मैं ईवी जनादेश के खिलाफ हूं। ये बकवास है और मैंने हमेशा अपने अभियान में इसका जिक्र किया। इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी पर उन्हें थोपा नहीं जा सकता। एलन मस्क को इतिहास में किसी भी व्यक्ति से ज्यादा सब्सिडी मिल सकती है और सब्सिडी के बिना एलन मस्क को शायद अपनी दुकान बंद करके दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा। कोई और रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन नहीं होगा और हमारे देश का बहुत सारा पैसा बचेगा। सरकारी दक्षता विभाग को इस बारे में गहराई से विचार करना चाहिए। बहुत सारा पैसा बचाया जाना चाहिए।’

मस्क ने बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना की

ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब एलन मस्क ने भी सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल की तीखी आलोचना की और साथ ही धमकी दी कि जो भी संसद सदस्य बिग ब्यूटीफुल बिल का समर्थन करेंगे उन्हें अगले साल होने वाले प्राइमरी चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘कांग्रेस का हर सदस्य, जो सरकारी खर्च में कटौती और देश के इतिहास में सबसे ज्यादा कर्ज में इजाफा करने का समर्थन कर रहा है, उसका सिर शर्म से झुकना चाहिए। वे लोग अगले साल होने वाले प्राइमरी चुनाव में भी हारेंगे।’ मस्क ने ये भी धमकी दी कि अगर बिल पारित हो गया तो उसके अगले ही दिन वे अपनी नई पार्टी लॉन्च कर देंगे। मस्क ने कहा कि देशवासियों को डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के अलावा भी विकल्प मिलने चाहिए, जो उनकी आवाज उठा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआतंकी हमले के बावजूद अमरनाथ तीर्थयात्रियों ने पहलगाम मार्ग चुना, कहा: हम आतंकियों से डरते नहीं
Next Article तीन दिन बाद भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे…
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.