Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी, बधाइयों का लगा तांता
Country

महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी, बधाइयों का लगा तांता

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
महिला पहलवान विनेश फोगाट बनीं मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई डिलीवरी, बधाइयों का लगा तांता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जुलाना: हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट के घर किलकारी गूंजी है। जींद के विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट मां बनी हैं। रेसलर विनेश फोगाट ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। विनेश को सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विनेश फोगाट ने 6 मार्च 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। विनेश ने पति सोमवीर राठी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर (एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है)। इसके साथ में नन्हें बेबी के फुट प्रिंट और लव का सिंबल शेयर किए थे।

विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि उनकी बहु मां बनी है। जुलाना क्षेत्र के गांव बख्ताखेड़ा निवासी सोमवीर राठी और विनेश की मुलाकात रेलवे में नौकरी के दौरान हुई थी। हालांकि शुरू में दोनों की ज्यादा बात नहीं होती थी, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती आगे बढ़ने लगी। वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में विनेश ने गोल्ड मेडल जीता था। जब वे मेडल जीत कर भारत लौटी तो दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने उन्हें प्रपोज कर दिया और अंगूठी पहना दी। उसी साल दोनों की शादी भी हो गई। तभी से दोनों एक साथ हैं।

सोमवीर राठी भी कुश्ती खिलाड़ी हैं और दो बार नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। हिंदू रीति रिवाज से देखें तो शादी में सात फेरे लिए जाते हैं लेकिन विनेश और सोमवीर ने आठ फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ की शपथ पर खत्म हुआ था, इसलिए उनकी शादी काफी अलग रही थी।

कांग्रेस में शामिल हुईं और पहला चुनाव जीत जुलाना विधायक बनी

पेरिस ओलिंपिक से लौटने के बाद विनेश फोगाट के समर्थक दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव बलाली तक रोड शो निकाला गया। जहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ रहे। इसके बाद वह पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से मिली। फिर विनेश की मुलाकात राहुल गांधी से हुई। इसके बाद विनेश ने पहलवान बजरंग पूनिया संग मिल कर कांग्रेस जॉइन कर ली। इसके बाद कांग्रेस ने विनेश को उनके ससुराल जींद के जुलाना से 2024 का चुनाव लड़वाया। यहां विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हरा दिया। विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी को 59,065 वोट मिल पाए थे।

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने दी बधाई

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेसलर विनेश फोगाट के मां बनने पर बधाई दी है। कुमारी शैलजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवजात शिशु परिवार के लिए आनंद और शुभता लेकर आए तथा दोनो स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article”आई लव यू” कहना भवानाओं की अभिव्यक्ति है, न कि यौन इच्छा प्रकट करना? न्यायालय
Next Article इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.