Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ईरानी राष्ट्रपति ने संरा की परमाणु एजेंसी के साथ सहयोग निलंबित करने का दिया आदेश
International

ईरानी राष्ट्रपति ने संरा की परमाणु एजेंसी के साथ सहयोग निलंबित करने का दिया आदेश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ईरानी राष्ट्रपति ने संरा की परमाणु एजेंसी के साथ सहयोग निलंबित करने का दिया आदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने देश के महत्वपूर्ण परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हवाई हमलों के बाद बुधवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ सहयोग निलंबित करने का कथित तौर पर आदेश दिया. ईरान के सरकारी मीडिया ने राष्ट्रपति के इस फैसले की जानकारी दी है.

ईरान की संसद ने आईएईए के साथ सहयोग निलंबित करने के संबंध में एक कानून पारित किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. इस कानून को संवैधानिक निगरानी निकाय की मंजूरी भी मिल गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस कदम के संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था आईएईए के लिए क्या मायने हैं. विएना स्थित यह एजेंसी वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करती आ रही है. एजेंसी ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

कानून पारित होने के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को इस विधेयक के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हालांकि, इस परिषद ने सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन चूंकि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान इस परिषद के अध्यक्ष हैं, इसलिए उनका यह कथित आदेश इस ओर संकेत करता है कि विधेयक को लागू किया जाएगा. हालांकि, ईरान की धर्मतांत्रिक सरकार के तहत परिषद को विधेयक को अपनी सुविधानुसार लागू करने की स्वतंत्रता है. इसका मतलब यह है कि संसद की ओर से सुझाई गई हर बात को पूरी तरह से लागू करना जरूरी नहीं है.

ईरान और वैश्विक शक्तियों के बीच 2015 में हुआ परमाणु समझौता ईरान को 3.67 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन की अनुमति देता था, जो किसी परमाणु बिजली संयंत्र के संचालन के लिए पर्याप्त है, लेकिन यह हथियारों के निर्माण के लिए आवश्यक यूरेनियम (90 प्रतिशत) की मात्रा से बहुत कम था. यह समझौता अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुआ था. बहरहाल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में अपने पहले ही कार्यकाल में एकतरफा तरीके से इस समझौते को खत्म कर दिया था. उन्होंने कहा था कि यह समझौता ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर लगाम नहीं लगाता है. समझौते के समाप्त होने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है.

ईरान तब से 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन कर चुका है. उसके पास इतना यूरेनियम भंडार भी है, जिससे वह चाहे तो कई परमाणु बम बना सकता है. ईरान लंबे समय से दावा करता आया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, लेकिन आईएईए, पश्चिमी खुफिया एजेंसियों और अन्य का कहना है कि तेहरान के पास 2003 तक एक संगठित परमाणु हथियार कार्यक्रम था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं : हॉलीवुड अभिनेता जॉन सीना
Next Article मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार किया, प्रति व्यक्ति कर्ज 4.8 लाख रुपये हुआ: कांग्रेस
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.