Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..’, कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी
International

एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..’, कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..’, कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पोर्ट ऑफ स्पेन: प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर पीएम मोदी का झाल-तासे और ढोल मंझीरे के साथ देशी अंदाज में भोजपुरी चौताल गाकर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी इस तरह देशी अंदाज में अपना स्वागत देखकर वशीभूत हो गए। पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच का सांस्कृतिक जुड़ाव करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में कहीं और नहीं है।

पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया ट्वीट

त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल के पारंपरिक प्रदर्शन के साथ स्वागत से पीएम मोदी मंत्रमुग्ध रह गए। इस तरह के स्वागत को उन्होंने अतुलनीय बताया। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भोजपुरी में पोस्ट कर अपने भाव साझा किए हैं। पीएम मोदी ने लिखा ,’एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो अन्यत्र नहीं है! पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई। त्रिनिदाद और टोबैगो और भारत, विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के बीच का जुड़ाव उल्लेखनीय है।’

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय ने न केवल विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, बल्कि वे भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जुड़े हुए हैं।

त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए क्विज जीतने वाले प्रतिभागियों से भी मिले पीएम मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री ने शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विंस महतो के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बताया, जिन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए क्विज जीता था। इस बारे में उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए (भारत को जानो) क्विज के विजेता युवाओं शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विंस महतो से मुलाकात की। इस क्विज ने दुनिया भर में व्यापक भागीदारी उत्पन्न की है और भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को गहरा किया है।

25 साल बाद कोई भारतीय पीएम त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा पर

इससे पहले त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी के दौरे की अहमियत को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनके अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किया। भारत की तरफ से यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि 25 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है।

इस कैरेबियन देश का यूपी-बिहार से खास नाता

विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस देश में कुल 13 लाख लोग रहते हैं। इनमें से 45 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच संबंध बहुत मजबूत और खास हैं। यहां रहने वाले 45% लोगों में से ज़्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोग हैं। इनमें से अधिकांश लोग भोजपुरी भाषी जिलों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सीवान, गोपालगंज, बनारस, आज़मगढ़ से आए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्यार, शादी के झांसे में लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बना लड़की, अब प्रेमी ने दिया धोखा
Next Article हिमांचल: तबाही के बीच थुनाग में एक और शव मिला, मंडी जिले में अब तक 16 लोगों की मौत, 55 लापता
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.