Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अपने देश में, अपने नाम पर टूर्नामेंट में खिताब के सबसे प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा
Sports

अपने देश में, अपने नाम पर टूर्नामेंट में खिताब के सबसे प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अपने देश में, अपने नाम पर टूर्नामेंट में खिताब के सबसे प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरू: अपने नाम पर होने वाले पहले एनसी क्लासिक भालाफेंक टूर्नामेंट में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा खिताब के प्रबल दावेदार तो होंगे ही, साथ ही उनकी नजरें इस साल में दूसरी बार 90 मीटर की बाधा पार करने पर लगी होंगी।

27 वर्ष के नीरज इस खेल में लगभग सभी खिताब जीत चुके हैं जिनमें ओलंपिक, विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक, डायमंड लीग फाइनल ट्रॉफी, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक शामिल हैं। नीरज चोपड़ा क्लासिक का पहला सत्र भारतीय प्रशंसकों को विश्व स्तरीय टूर्नामेंट देखने का मौका देने के मकसद से आयोजित किया गया है जिससे खेल की लोकप्रियता भी बढेगी।

चोपड़ा ने स्वीडन के पोल वॉल्टर अर्मांडो डुप्लांटिस और कीनिया के लंबी दूरी के धावक किपचोगे कीनो से प्रेरणा ली है जिनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट मोंडो क्लासिक और किप कीनो क्लासिक होते हैं। कांतीरावा स्टेडियम पर होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय प्रशंसकों को चोपड़ा को खेलते देखने का मौका मिलेगा। वह भी फिर से 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंकना चाहेंगे जो उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में फेंका था। चोपड़ा एक साल बाद भारत में खेल रहे हैं।

तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस में रजत पदक जीतने वाले हरियाणा के इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘भारत में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन लंबे समय से मेरा सपना रहा है जो अब सच होने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बहुत रोमांचित हूं। मैने देश के लिये ओलंपिक और अन्य पदक जीते हैं लेकिन अब इस टूर्नामेंट के जरिये भारतीय एथलेटिक्स, एथलीटों और प्रशंसकों को कुछ लौटाने जा रहा हूं।’’

चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और विश्व एथलेटिक्स के साथ मिलकर इसका आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि एनसी क्लासिक हर साल होगा और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इसमें भालाफेंक के साथ और भी खेल जोड़े जायेंगे।

एनसी क्लासिक पहले 24 मई को हरियाणा के पंचकूला में होना था लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रसारकों की जरूरत के अनुसार लाइट की व्यवस्था नहीं होने से इसे बेंगलुरू में कराया जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

यह भारत में किसी एक खेल की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा होगी जिसे विश्व एथलेटिक्स ने ए कैटेगरी का दर्जा दिया है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स समेत कुछ अहम खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने से इसकी रौनक जरूर कम हुई है लेकिन चोपड़ा के कारण दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी रोमांच है।

बारह खिलाड़ियों में से पांच ऐसे हैं जो इस साल के आखिर में तोक्यो में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप का क्वालीफाइंग मार्क हासिल कर चुके हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर और पीटर्स के नाम वापिस लेने के बाद चोपड़ा सबसे प्रबल दावेदार हैं।

वेबर ने उन्हें दो बार हराया लेकिन पेरिस डायमंड लीग में उन्होंने वेबर को मात दी। पाकिस्तान के अरशद नदीम को इसमें न्यौता दिया गया था लेकिन वह अपने व्यस्त अभ्यास सत्र के कारण नहीं खेल रहे हैं। भारतीयों में सचिन यादव एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं। किशोर जेना की जगह खेल रहे यशवीर ंिसह एशियाई चैम्पियनशिप में पांचवें स्थान पर रहे थे। रोहित यादव यूजीन में 2023 विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले चुके हैं जबकि साहिल सिलवाल भी भारत की चुनौती पेश करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज किया
Next Article अपारशक्ति खुराना ‘रूट- रनिंग आउट ऑफ टाइम’ से रखेंगे तमिल सिनेमा में कदम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.