Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला, एक की मौत, 26 घायल
International

यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला, एक की मौत, 26 घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यूक्रेन पर रूस का भीषण हवाई हमला, एक की मौत, 26 घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव: रूस ने बृहस्पतिवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 26 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले के कुछ घंटे बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। जेलेंस्की के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने, संभावित संयुक्त हथियार निर्माण और युद्ध समाप्ति के प्रयासों पर चर्चा की।

ट्रंप ने जेलेंस्की से हुई फोन पर बातचीत के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।’’ युद्ध समाप्ति के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि ऐसा होने वाला है या नहीं।’’

अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली कुछ सैन्य सहायता अस्थायी रूप से रोक दी है, जिसमें महत्वपूर्ण हवाई रक्षा मिसाइल भी शामिल हैं। यूक्रेन के यूरोपीय समर्थक देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि वे इस कमी को कैसे पूरा कर सकते हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपने घरेलू हथियार उद्योग को विकसित करने की योजना बना रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा। अधिकारियों के अनुसार, कीव पर सात घंटे तक जारी रहे भीषण हमले ने राजधानी के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। जेलेंस्की ने कहा कि यह बेहद कठिन रात थी।

रूस की वायुसेना के अनुसार, रात के दौरान रूस ने यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल दागीं। इनमें से ज्Þयादातर शाहेद ड्रोन थे। रूस ने 11 मिसाइल भी दागीं। शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत के बारे में ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रंप और अमेरिकी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा निरंतर समर्थन के लिए अमेरिका को धन्यवाद दिया।

ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने हवाई हमलों के खिलाफ यूक्रेन की सुरक्षा बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने के लिए अपनी टीमों के बीच संभावित भविष्य की बैठक पर चर्चा की। कीव पर हमला उसी दिन शुरू हुआ जिस दिन ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या युद्ध समाप्त करने के लिए पुतिन के साथ बातचीत में कोई प्रगति हुई है, ट्रंप ने कहा, ‘‘नहीं, आज उनके साथ कोई प्रगति नहीं हुई।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आज राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई बातचीत से बहुत निराश हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वह युद्ध रोकना चाहते हैं, और यह बहुत बुरी बात है।’’

पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, ट्रंप के साथ बातचीत में रूसी नेता ने इस बात पर जोर दिया कि रूस यूक्रेन संघर्ष में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करेगा, जिसमें संघर्ष के मूल कारणों को समाप्त करना शामिल है। उशाकोव ने बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘रूस इन लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेगा।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो फडणवीस ने किया… हम दोनों को साथ लाने का काम’; राज ठाकरे का तंज
Next Article हम एक साथ रहने के लिए साथ आए हैं: उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के साथ रैली में कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.