Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने भारतीय टीवी को फिर से परिभाषित किया: स्मृति ईरानी
Entertainment

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने भारतीय टीवी को फिर से परिभाषित किया: स्मृति ईरानी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने भारतीय टीवी को फिर से परिभाषित किया: स्मृति ईरानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. नेता एवं अभिनेत्री स्मृति ईरानी “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में तुलसी विरानी की भूमिका के साथ अभिनय में वापसी कर रही हैं. ईरानी ने सोमवार को कहा कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आदर्श बहू तुलसी विरानी की भूमिका निभाना महज एक भूमिका में वापस आना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी की ओर लौटना है, जिसने भारतीय टेलीविजन को फिर से परिभाषित किया और उनके जीवन को आकार दिया.

स्टार प्लस पर 2000 से 2008 तक प्रसारित होने वाला और एक व्यवसायी परिवार में होने वाली गतिविधियों को दर्शाने वाला हिट शो, मंच पर एक नए अवतार में लौट रहा है. सोमवार को चर्चा और तेज हो गई जब ईरानी की मैरून साड़ी पहने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई. कई लोगों ने इसे शो से उनका पहला लुक बताया.

ईरानी ने “कुछ यात्राएं पूर्ण चक्र में होती हैं-पुरानी यादों के लिए नहीं, बल्कि उद्देश्य के लिए” शीर्षक से एक बयान में कहा, “इस अगले अध्याय में योगदान देकर, मैं ‘क्योंकि…’ की विरासत का सम्मान करने की आशा करती हूं – और एक ऐसे भविष्य को आकार देने में मदद करूंगी, जहां भारत के रचनात्मक उद्योगों का न केवल सम्मान किया जाएगा, बल्कि उन्हें वास्तव में सशक्त बनाया जाएगा.” ईरानी ने कहा, “‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में वापसी करना केवल एक भूमिका में वापस आना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी में वापसी है, जिसने भारतीय टेलीविजन को फिर से परिभाषित किया और मेरे अपने जीवन को नया आकार दिया. इसने मुझे व्यावसायिक सफलता से कहीं अधिक दिया- इसने मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया, एक पीढ़ी के भावनात्मक ताने-बाने में जगह दी.” भाजपा नेता ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने दो शक्तिशाली मंचों – मीडिया और सार्वजनिक नीति पर काम किया है और दोनों का अपना प्रभाव है “प्रत्येक अलग तरह की प्रतिबद्धता की मांग करता है.”

उन्होंने कहा, “आज, मैं एक ऐसे चौराहे पर खड़ी हूं, जहां अनुभव भावना से मिलता है, और रचनात्मकता दृढ़ विश्वास से मिलती है. मैं न केवल एक अभिनेत्री के रूप में वापस आयी हूं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो परिवर्तन लाने, संस्कृति को संरक्षित करने और सहानुभूति का निर्माण करने के लिए कहानी कहने की शक्ति में विश्वास करती है.” इस शो को लाखों लोगों ने टेलीविजन पर देखा. इसमें अमर उपाध्याय, अपरा मेहता और हितेन तेजवानी भी थे. इसे एकता कपूर ने बनाया था. 1,800 से अधिक कड़ी वाले इस शो ने तीन जून को 25 साल पूरे कर लिए. ईरानी ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक एक पोस्ट भी साझा की थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत 21 जुलाई तक बढ़ाई गई
Next Article ब्रिक्स को महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा पर काम करना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.