Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»अमेरिकी शुल्क लागू होने की समयसीमा करीब आने से निवेशक सतर्क; सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद
Business

अमेरिकी शुल्क लागू होने की समयसीमा करीब आने से निवेशक सतर्क; सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिकी शुल्क लागू होने की समयसीमा करीब आने से निवेशक सतर्क; सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर रुख के साथ बंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों मानक सूचकांक…बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी सोमवार को लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए. एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच अमेरिकी शुल्क लागू होने की नौ जुलाई की समयसीमा करीब आने के साथ निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 9.61 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र तेजी के साथ 83,442.50 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 83,516.82 अंक तक गया और नीचे में 83,262.23 अंक तक आया. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी स्थिर बंद हुआ. निफ्टी के 22 शेयर लाभ में जबकि 28 नुकसान में रहे. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) तथा पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में लाभ ने आईटी तथा धातु शेयरों में हुए नुकसान की भरपाई की.

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चिंता से बाजार में उतार-चढ़ाव आया.
अमेरिका के भारत समेत विभिन्न देशों पर लगाये गये शुल्क को 90 दिन के लिए टाले जाने की अवधि नौ जुलाई को समाप्त हो रही है. अमेरिका में आयात होने वाले भारतीय उत्पादों पर 26 प्रतिशत का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाये जाने की घोषणा की गयी है.
आशिका इंस्टिट्यूशनल इक्विटी के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक सुंदर केवट ने कहा, ”सोमवार को भारतीय शेयर बाजार स्थिर बंद हुए. मानक सूचकांक निफ्टी 25,450 पर खुला. कारोबार के दौरान यह नीचे में 25,407 पर आया और ऊंचे में 25,489 के स्तर तक गया. पूरे सत्र के दौरान सूचकांक ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया. इसका कारण निवेशक अमेरिकी शुल्क को लेकर सतर्क हैं.

उन्होंने कहा, ”बाजार प्रतिभागी आक्रामक रुख अपनाने को लेकर अनिच्छुक दिखे, जिससे सूचकांक सीमित दायरे में रहे.” सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और आईटीसी लाभ में रहीं.
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि., टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) शामिल हैं. छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.33 प्रतिशत नीचे आया जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित मिडकैप 0.15 प्रतिशत टूटा.

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ”सप्ताह की शुरुआत में बाजार में लगभग सुस्ती रही. बाजार अंत में लगभग स्थिर बंद हुआ. व्यापार समझौते को लेकर नई घोषणा और कंपनियों के तिमाही नतीजों की शुरुआत से पहले निवेशक देखो और इंतजार करो का रुख अपना रहा है.” एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिला-जुला रुख था. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाभ में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 760.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभाजपा सिर्फ राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि विचारों, मूल्यों और सेवा का समर्पित आंदोलन है : नड्डा
Next Article हूती विद्रोहियों का दावा, उनके हमले का शिकार मालवाहक जहाज लाल सागर में डूबा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026

भारतमाला घोटाले : चतुर्भुज राठी के घर एवं ठिकानों पर ED का शिकंजा

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.