Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»यूक्रेन को और हथियार भेजेगा अमेरिका: ट्रंप
International

यूक्रेन को और हथियार भेजेगा अमेरिका: ट्रंप

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यूक्रेन को और हथियार भेजेगा अमेरिका: ट्रंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाशिंगटन/न्यूयॉर्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति फिलहाल रोकने संबंधी आदेश जारी करने के कुछ ही दिन बाद कहा है कि अमेरिका कीव को और हथियार भेजेगा. उनका यह बयान ‘पेंटागन’ (अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) द्वारा पिछले सप्ताह की गई घोषणा के बाद उनके अचानक बदले रुख को दर्शाता है. ‘पेंटागन’ ने कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइलें, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है. यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है.

यूक्रेन को और हथियार भेजने के सवाल पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ”हमें ऐसा करना ही होगा. उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम होना होगा.” ‘पेंटागन’ ने सोमवार देर रात पुष्टि की कि ट्रंप के निर्देश पर यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति दोबारा शुरू की जाएगी ताकि वह ”खुद का बचाव कर सकें, जबकि अमेरिका एक स्थायी शांति स्थापित करने और हिंसा रोकने के लिए काम कर रहा है.” हालांकि, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पारनेल ने यह भी कहा कि ट्रंप पूरी दुनिया में सैन्य संसाधनों की आपूर्ति की समीक्षा कर रहे हैं जो ”अमेरिका प्रथम” रक्षा नीति का हिस्सा है.

यूक्रेन में सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि कीव पर रूस द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 11 आम लोगों की मौत हो गई और सात बच्चों समेत 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए. रूस ने हाल ही में यूक्रेन के असैन्य क्षेत्रों पर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइल और लगभग 1,000 शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे.

ट्रंप ने बांग्लादेश से आयातित उत्पादों पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश से आयातित उत्पादों पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है. ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को विभिन्न देशों को ‘पत्र’ भेजे जिसमें उन देशों के उत्पादों पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले शुल्कों का ब्योरा है. बांग्लादेश, बोस्निया एंड हर्जेगोविना, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, कजाकिस्तान, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, मलेशिया, र्सिबया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और ट्यूनीशिया को ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भेजे गए हैं.

ट्रंप ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को भेजे पत्र में कहा कि एक अगस्त 2025 से ” हम बांग्लादेश से अमेरिका में भेजे जाने वाले सभी बांग्लादेशी उत्पादों पर केवल 35 प्रतिशत का शुल्क लगाएंगे, जो सभी क्षेत्रीय शुल्क से अलग होगा.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा , ” कृपया समझें कि 35 प्रतिशत शुल्क आपके देश के साथ व्यापार घाटे की असमानता को समाप्त करने के लिए आवश्यक शुल्क से काफी कम है. ”

ट्रंप ने कहा कि अगर बांग्लादेश अमेरिका के लिए अपने ”बंद” व्यापारिक बाजारों को खोलना चाहता है और अपनी शुल्क व गैर-शुल्क नीतियों एवं व्यापार बाधाओं को खत्म करना चाहता है, तो ” हम शायद इस पत्र में समायोजन पर विचार करेंगे. आपके देश के साथ हमारे संबंधों के आधार पर इस शुल्क को कम ज्यादा किया जा सकता है.” अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक अलग कार्यकारी आदेश में कई अन्य देशों पर बढ़ाए गए शुल्क को टालने की अवधि एक अगस्त तक बढ़ा दी है. शुल्क पर यह 90 दिवसीय निलंबन नौ जुलाई को समाप्त होना था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ धारावाहिक ने भारत में बदली टेलीवीजन की तस्वीर: करण जौहर
Next Article पानीपत में ट्रेन के खाली डिब्बे में सामूहिक बलात्कार: CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.