Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अहमदाबाद विमान हादसा: न पक्षी टकराया, न ही मिले किसी साजिश के संकेत; रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी
Country

अहमदाबाद विमान हादसा: न पक्षी टकराया, न ही मिले किसी साजिश के संकेत; रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अहमदाबाद विमान हादसा: न पक्षी टकराया, न ही मिले किसी साजिश के संकेत; रिपोर्ट में सामने आई अहम जानकारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अहमदाबाद से उड़ान भरते ही क्रैश हुए एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की पहली रिपोर्ट सामने आ गई है। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम 274 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के दोनों इंजनों को ईंधन देने वाले स्विच अचानक बंद हो गए और इसके बाद पायलट्स के बीच भ्रम की स्थिति बनी रही। हालांकि, जांच एजेंसी ने इस दुर्घटना में तोड़फोड़ या किसी पक्षी के टकराने की आशंका से इनकार किया है।

एएआईबी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया कि लंदन जा रही इस फ्लाइट ने अधिकतम 180 नॉट्स की रफ्तार हासिल की और तभी दोनों इंजनों के ईंधन कटऑफ स्विच एक-एक सेकंड के अंतराल पर बंद हो गए। इसके बाद विमान ने तेजी से ऊंचाई खोई और अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज पर गिर गया। हादसे के बाद विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।

कॉकपिट में बातचीत रिकॉर्ड

एएआईबी की रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी हवाला दिया गया है। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है कि उसने फ्यूल क्यों बंद किया, जिस पर दूसरा जवाब देता है कि उसने ऐसा नहीं किया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इंजनों की गति में कटौती ईंधन सप्लाई बंद होने के ठीक बाद शुरू हो गई थी। इस तकनीकी गड़बड़ी को ही अब मुख्य कारण माना जा रहा है।

ईंधन में कोई खराबी नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से पहले विमान में डाला गया ईंधन भी पूरी तरह से मानकों के अनुरूप पाया गया। फ्यूल बाउजर और टैंकों से लिए गए सैंपल्स को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की लैब में जांचा गया और सभी सैंपल संतोषजनक पाए गए। इसका मतलब है कि ईंधन की गुणवत्ता में कोई खराबी नहीं थी।

भयानक हादसे का मंजर

AI-171 विमान जब दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब वह बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के ऊपर जा गिरा। इस हादसे में केवल विमान में सवार लोग ही नहीं, बल्कि कॉलेज परिसर में मौजूद 9 छात्रों और उनके परिजनों की भी जान चली गई। दुर्घटना के बाद आग की लपटों ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

सभी एंगल से जांच जारी

विमान हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने पहले ही कहा था कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है, जिनमें तोड़फोड़ की आशंका भी शामिल है। हालांकि, एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एअर इंडिया ने भी बयान जारी कर कहा है कि वे जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और जब तक जांच पूरी नहीं होती, वे कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबस मार्शल के रूप में बहाली की मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन
Next Article अहमदाबाद विमान हादसा: उड़ान के तीन सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश…
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.