Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»तमिलनाडु: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में आग लगने से 18 डिब्बे जलकर खाक, रेल सेवा बाधित
Country

तमिलनाडु: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में आग लगने से 18 डिब्बे जलकर खाक, रेल सेवा बाधित

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
तमिलनाडु: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में आग लगने से 18 डिब्बे जलकर खाक, रेल सेवा बाधित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई. उत्तरी तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में रविवार को डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में आग लग गई जिससे 18 डिब्बे जलकर खाक हो गए, जबकि चेन्नई-अरक्कोनम खंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं. दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन यात्रियों को काफी असुविधा हुई. स्थिति को देखते हुए राज्य परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाईं.

दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डीजल ले जा रही मालगाड़ी के कुछ मध्यवर्ती डिब्बों में लगभग साढ़े पांच बजे तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन को पार करते समय आग लग गई तथा कई अन्य डिब्बे (इंजन से तीसरे डिब्बे के बाद) पटरी से उतर गए.
विज्ञप्ति के अनुसार, मालगाड़ी के 18 डिब्बे जलकर खाक हो गए. मालगाड़ी चेन्नई हार्बर से वालाजा रोड साइडिंग (वालाजाबाद) जा रही थी.

आग लगने से आसमान में घना धुआं फैल गया. घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. राज्य के अल्पसंख्यक एवं प्रवासी तमिल कल्याण मंत्री एस एम नासर ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. आग और धुएं को देखते हुए घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित आश्रयों में भेजा गया. रेल सेवाएं बाधित होने के कारण राज्य परिवहन निगमों ने 170 से अधिक विशेष बस सेवाएं संचालित कीं.

रेलवे ने बताया, “तीसरे डिब्बे में आग लगने की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाए और तिरुवल्लूर स्टेशन मास्टर ने एहतियात के तौर पर ‘ओवरहेड’ बिजली आपूर्ति बंद कर दी.” रेलवे ने कहा, “हालांकि जब तक ट्रेन को पूरी तरह रोका गया, तब तक आग 19वें डिब्बे तक फैल चुकी थी. इसके परिणामस्वरूप चेन्नई को बेंगलुरु, केरल और रेनुगुंटा/तिरुपति से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चेन्नई-अरक्कोनम खंड में ट्रेन संचालन को निलंबित करना पड़ा.”

रेलवे की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार,”चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली या वहीं समाप्त होने वाली 11 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया, जबकि कई अन्य ट्रेन के मार्ग को परिर्वितत किया गया या उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है.” रेलवे के शीर्ष अधिकारियों ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अग्नि एवं बचाव सेवाओं के समन्वय में राहत और पुनस्र्थापन कार्यों की निगरानी की.

एहतियात के तौर पर आस-पास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया, हालांकि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे ने कहा ,”कुल 30 डिब्बों और इंजन को सुरक्षित रूप से हादसे वाली जगह से अलग कर दिया गया और इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 18 डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए.” एहतियाती उपाय के तौर पर चेन्नई-अरक्कोनम खंड में ईएमयू लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा आठ एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है और पांच अन्य ट्रेन के मार्ग बदल दिए गए हैं तथा आठ ट्रेन को उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है.” एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगाजा में इजराइली हमलों में 30 लोग मारे गए
Next Article आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने बीएफआई चुनावों में देरी का पता लगाने के लिए समिति गठित की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.