Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»एससीओ को आतंकवाद से निपटने पर ‘अडिग’ रुख अपनाना चाहिए: जयशंकर
Country

एससीओ को आतंकवाद से निपटने पर ‘अडिग’ रुख अपनाना चाहिए: जयशंकर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एससीओ को आतंकवाद से निपटने पर ‘अडिग’ रुख अपनाना चाहिए: जयशंकर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तियानजिन. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में कहा कि समूह को आतंकवाद और चरमपंथ से निपटने के अपने स्थापना उद्देश्य पर कायम रहना चाहिए और इन चुनौतियों से निपटने में कोई समझौता नहीं करने वाला रुख अपनाना चाहिए.

पाकिस्तान, चीन और अन्य एससीओ सदस्य देशों के अपने समकक्षों की उपस्थिति में जयशंकर ने कहा कि पहलगाम हमला जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और धार्मिक विभाजन पैदा करने की साजिश के तहत किया गया था. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद का सामना करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया में दृढ़ रहेगा.

चीन के शहर तियानजिन में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत नए विचारों और प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाता रहेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह का सहयोग ”परस्पर सम्मान”, ”संप्रभु समानता” और सदस्य देशों की ”क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता” के अनुरूप होना चाहिए. यह टिप्पणी चीन की वृहद कनेक्टिविटी परियोजना ”बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव” (बीआरआई) की बढ़ती वैश्विक आलोचना की पृष्ठभूमि में आई है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन द्वारा पाकिस्तान को सहयोग दिए जाने तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों में चीन द्वारा बाधा डाले जाने के मामलों को लेकर भारत में चिंता के बीच, विदेश मंत्री ने एससीओ से आतंकवाद से निपटने में ‘कोई समझौता नहीं करने वाला’ रुख अपनाने का आह्वान किया. जयशंकर ने “संघर्ष, प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ आर्थिक अस्थिरता पर भी चिंता जताई और वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करने तथा दीर्घकालिक चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता को रेखांकित किया. विदेश मंत्री के संबोधन का मुख्य केंद्रबिंदु आतंकवाद से प्रभावी ढंग से निपटने का उनका आह्वान था.

जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमले की निंदा की है और इस निंदनीय कृत्य के दोषियों, इसके पीछे जिम्मेदार लोगों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को पकड़कर उन्हें न्याय के कठघरे में लाने की आवश्यकता पर बल दिया है. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने “बिल्कुल यही” किया और वह ऐसा करता रहेगा.

जयशंकर ने कहा, “एससीओ की स्थापना जिन तीन बुराइयों से निपटने के लिए की गई थी, वे हैं आतंकवाद, अलगाववाद और चरमपंथ. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ये अक्सर एक साथ घटित होती हैं. हाल में, भारत में हमने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इसका एक ज्वलंत उदाहरण देखा.”

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, जिसके हममें से कुछ वर्तमान में सदस्य हैं, ने एक बयान जारी कर इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और ‘आतंकवाद के इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, इसके पीछे जिम्मेदार लोगों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने तथा उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता पर बल दिया है.” उन्होंने कहा, “हमने तब से ठीक यही किया है और आगे भी करते रहेंगे. यह ज.रूरी है कि एससीओ अपनी स्थापना उद्देश्यों के प्रति सर्मिपत रहे और इस चुनौती पर अडिग रुख अपनाए.” पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया.

विदेश मंत्री ने एससीओ में स्टार्टअप और नवाचार से लेकर पारंपरिक चिकित्सा और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तक, विभिन्न क्षेत्रों में भारत की पहल का भी ज.क्रि किया. उन्होंने कहा, “हम उन नए विचारों और प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करना जारी रखेंगे, जो वास्तव में हमारे सामूहिक हित में हों.” विदेश मंत्री ने समूह से अफग़.ानिस्तान को विकास सहायता बढ़ाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा, “अफग़.ानिस्तान लंबे समय से एससीओ के एजेंडे में रहा है. क्षेत्रीय स्थिरता की ज.रूरतें अफग़.ान लोगों की भलाई के लिए हमारी दीर्घकालिक चिंता से मज.बूत होती हैं.” जयशंकर ने एससीओ सदस्य देशों के बीच पारगमन सुविधाओं के साथ-साथ संपर्क में सुधार का भी आह्वान किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘रामलला दर्शन योजना’ अंतर्गत रायपुर से विशेष ट्रेन हुई रवाना
Next Article शिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.