Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»भाजपा का दावा, खरगे के मादक पदार्थ तस्कर कांग्रेस सदस्य से ‘करीबी संबंध’, राहुल से जवाब मांगा
Country

भाजपा का दावा, खरगे के मादक पदार्थ तस्कर कांग्रेस सदस्य से ‘करीबी संबंध’, राहुल से जवाब मांगा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भाजपा का दावा, खरगे के मादक पदार्थ तस्कर कांग्रेस सदस्य से ‘करीबी संबंध’, राहुल से जवाब मांगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली.मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के एक पदाधिकारी की हाल में हुई गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने मंगलवार को दावा किया कि आरोपी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा उनके बेटे प्रियंक खरगे का करीबी सहयोगी है.

भाजपा ने तमिलनाडु की द्रमुक सरकार की भी आलोचना की और मदुरै नगर निगम में भूमि राजस्व घोटाले में उसके सलाहकारों की संलिप्तता का आरोप लगाया. इसने लोगों से राज्य में एक ”स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुख सरकार” के लिए अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग के पक्ष में वोट देने की अपील की. कांग्रेस और द्रमुक की ओर से भाजपा के आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल के एंटनी ने कहा कि ठाणे पुलिस ने हाल ही में कांग्रेस की कलबुर्गी ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष लिंगराज कन्नी और उसके दो सहयोगियों इरफान तथा तौसीफ को उनके कब्जे से 120 बोतल ”प्रतिबंधित मादक पदार्थ” बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया.

उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ”लिंगराज कन्नी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके बेटे प्रियंक खरगे का करीबी सहयोगी है, जो कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं. कन्नी प्रियंक खरगे के गृह निर्वाचन क्षेत्र कलबुर्गी के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं.” एंटनी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी की ”चुप्पी” पर सवाल उठाया और पूछा कि मल्लिकार्जुन खरगे तथा प्रियंक खरगे को इस मामले में कब ”जवाबदेह” ठहराया जाएगा.

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पिछले महीने महाराष्ट्र में मादक पदार्थ तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद कन्नी को सोमवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया. भाजपा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एक मंत्री के करीबी सहयोगी और जिला स्तर के कांग्रेस नेता की मादक पदार्थ गतिविधियों में गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के नैतिक पतन का प्रमाण है.” इस पोस्ट में कन्नी के साथ प्रियंक खरगे की तस्वीरें भी टैग की गई हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशिक्षा में सहभागिता को बढ़ावा: मुख्यमंत्री साय की पहल पर शुरू होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान
Next Article देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.