Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»विदेश नीति पर राहुल के ‘पाकिस्तान की भाषा’ बोलने से देश को नुकसान: रीजीजू
Country

विदेश नीति पर राहुल के ‘पाकिस्तान की भाषा’ बोलने से देश को नुकसान: रीजीजू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विदेश नीति पर राहुल के ‘पाकिस्तान की भाषा’ बोलने से देश को नुकसान: रीजीजू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह एकजुटता प्रर्दिशत करने के बजाय विदेश नीति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना कर देश को गुमराह करने के लिए ”पाकिस्तान की भाषा” बोल रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”इससे देश को नुकसान होता है.” वहीं, एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार की चीन नीति को लेकर जयशंकर पर निशाना साधा था.

रीजीजू ने कहा कि वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को सलाह देंगे कि उन्हें विदेश नीति पर सहयोग के साथ काम करना चाहिए और देश के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. भाजपा नेता ने कहा, ”आप (गांधी) एकजुटता प्रर्दिशत करने के बजाय विदेश नीति पर प्रधानमंत्री की आलोचना करते हैं. इससे देश को क्या फायदा होगा….” उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी विदेश नीति पर पाकिस्तान की भाषा बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.”

गांधी ने मीडिया में आई एक खबर मंगलवार को टैग किया था, जिसमें एस. जयशंकर द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करने और उन्हें भारत-चीन संबंधों में हालिया घटनाक्रम से अवगत कराने की बात कही गई थी. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि विदेश मंत्री ”भारत की विदेश नीति को नष्ट करने के उद्देश्य से एक पूरा सर्कस चला रहे हैं”.

गांधी ने कहा था, ”मुझे लगता है कि (अब) चीनी विदेश मंत्री आएंगे और (प्रधानमंत्री) मोदी को चीन-भारत संबंधों में हाल के घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे. विदेश मंत्री अब भारत की विदेश नीति को नष्ट करने के उद्देश्य से एक पूरा सर्कस चला रहे हैं.” रीजीजू ने कहा कि विपक्ष में होने का मतलब देश की निंदा करना नहीं है. उन्होंने कहा कि घरेलू मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, जिन पर संसद में चर्चा हो सकती है, लेकिन विदेश नीति पर सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच, विदेश नीति पर मतभेद नहीं होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि भाजपा विदेश मामलों पर कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों पर हमला नहीं करेगी. हालांकि, रीजीजू ने उन मुद्दों की सूची बताने से इनकार कर दिया, जिन पर सरकार संसद में चर्चा के लिए सहमत हो सकती है और कहा कि वह संसद के बाहर उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और गांधी के साथ उनकी ”सार्थक बैठक” हुई तथा कहा कि वह विभिन्न विपक्षी नेताओं से मिलते रहते हैं क्योंकि संसदीय कार्य मंत्री के रूप में उनके साथ समन्वय करना उनका काम है. रीजीजू ने कहा, ”हम चर्चा के माध्यम से विभिन्न मुद्दों का समाधान कर सकते हैं. हंगामा करने से कुछ हासिल नहीं होगा.” उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है, जब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रहने की संभावना है और विपक्षी दल के पास सरकार पर हमला करने के लिए कई मुद्दे होंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने भी चीन मुद्दे से निपटने के सरकार के तरीके पर गांधी के कटाक्ष को लेकर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें विदेश नीति के बारे में कुछ भी नहीं पता, लेकिन वह सवाल उठाते रहते हैं. आलोक ने कहा, ”हमारे विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए चीन जाते हैं और अगर वह अपने चीनी समकक्ष और देश के राष्ट्रपति से नहीं मिलते, तो किससे मिलेंगे? क्या इटली की प्रधानमंत्री से मिलेंगे?”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ पर जवाबदेही का अभाव शांति प्रयासों को कमजोर करता है: भारत
Next Article छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में छह गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.