Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»एअर इंडिया विमान हादसे की पूर्ण जांच से पहले दोषारोपण ठीक नहीं : एफआईपी
Country

एअर इंडिया विमान हादसे की पूर्ण जांच से पहले दोषारोपण ठीक नहीं : एफआईपी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एअर इंडिया विमान हादसे की पूर्ण जांच से पहले दोषारोपण ठीक नहीं : एफआईपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. पेशेवर पायलट के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने एअर इंडिया बोइंग 787 विमान दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि गहन, पारदर्शी और आंकड़ों पर आधारित जांच से पहले दोषारोपण करना ”समय से पहले और गैर-जिम्मेदाराना” है.

एफआईपी ने बुधवार को एक बयान में मीडिया, टिप्पणीकारों और अधिकारियों सहित सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे ”आंशिक आख्यानों का प्रसार करने या निराधार धारणाएं बनाने से बचें”. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जून को हुई दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा कि टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171 के उड़ान भरने के तुरंत बाद एक सेकंड के अंतराल में इंजन के ईंधन स्विच बंद हो गए थे, जिससे कॉकपिट में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी. इस दुर्घटना में 260 लोग मारे गए थे.

दुर्घटना की जांच की शनिवार को जारी 15 पृष्ठों की प्रारंभिक रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए कहा गया है कि एक पायलट ने पूछा कि स्विच क्यों बंद किया गया, तो दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया था. एफआईपी के अध्यक्ष सी. एस. रंधावा ने बयान में कहा, ”सबसे पहले, हम जांच प्रक्रिया से पायलट प्रतिनिधियों को बाहर रखे जाने पर अपना असंतोष दर्ज कराना चाहते हैं. हम प्रारंभिक रिपोर्ट की व्याख्या और सार्वजनिक प्रस्तुति के तरीके पर भी कड़ी आपत्ति जताते हैं.” फेडरेशन ने कहा कि जारी की गई रिपोर्ट में ”व्यापक” आंकड़ों का अभाव है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें पायलट की गलती का संकेत देने तथा उड़ान चालक दल की पेशेवर क्षमता और ईमानदारी पर सवाल उठाने के लिए चुनिंदा रूप से कॉकपिट की आवाज की रिकॉर्डिंग पर भरोसा किया गया है. उसने कहा, ”यह दृष्टिकोण न तो वस्तुनिष्ठ है और न ही पूर्ण है.”

एफआईपी ने कहा कि इसलिए वह अपने सदस्यों और आम जनता से आग्रह करता है कि वे ”ऐसे अपरिपक्व निष्कर्षों पर विश्वास न करें.” बयान में कहा, ”एफआईपी अहमदाबाद में एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 की दुखद दुर्घटना से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों और सार्वजनिक चर्चा के संबंध में गंभीर चिंता व्यक्त करता है.” एफआईपी ने बयान में कहा, ”संपूर्ण, पारदर्शी और आंकड़ों पर आधारित जांच से पहले किसी पर दोष मढ.ना जल्दबाजी और गैर-ज.म्मिेदाराना है. इस तरह की अटकलबाजी भरी टिप्पणियां उच्च प्रशिक्षित चालक दल के सदस्यों के पेशेवर क्षमता को कमजोर करती हैं और उनके परिवारों और सहर्किमयों को अनावश्यक परेशानी का कारण बनती हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleखरगे, राहुल ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विधेयक लाने की मांग की
Next Article बिहार के लोगों को बड़ी सौगात, 1 अगस्त से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी: नीतीश कुमार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.