Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»न्यायालय ने रूसी महिला और बच्चे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने का दिया निर्देश
Country

न्यायालय ने रूसी महिला और बच्चे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने का दिया निर्देश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 17, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
न्यायालय ने रूसी महिला और बच्चे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने का दिया निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को रूसी महिला (मां) और भारतीय पिता की संतान का तुरंत पता लगाने का निर्देश दिया और साथ ही केंद्र से कहा कि वह महिला और नाबालिग के संबंध में लुकआउट नोटिस जारी करे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह देश छोड़कर न जा सके.

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उसका (महिला) पासपोर्ट जब्त कर लें और भारत के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और अन्य बंदरगाहों को सूचित करें तथा आव्रजन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे देश छोड़कर न जाएं. पिता अपनी अलग रह रही रूसी पत्नी के साथ रह रहे अपने बच्चे की अभिरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है और उसने आरोप लगाया है कि वह नाबालिग की अभिरक्षा के संबंध में अदालत के आदेश का पालन नहीं कर रही है.

व्यक्ति ने दावा किया कि सात जुलाई के बाद से उसे अपनी पत्नी और बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह पाया गया कि उस व्यक्ति ने कई शिकायतें कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. पीठ ने कहा, “बच्चे के पिता को आशंका है कि याचिकाकर्ता को इस न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर भागने में मदद की गई है. उसे कथित तौर पर चार जुलाई, 2025 को एक रूसी राजनयिक के साथ पिछले दरवाजे से रूसी दूतावास में प्रवेश करते देखा गया था, जिसके साथ उसके कथित रूप से कुछ संबंध हैं. यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस नाबालिग बच्चे को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है, जिससे इस अदालत द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना हुई है.” इसलिए, शीर्ष अदालत ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को रूसी दूतावास के उस अधिकारी के साथ संपर्क करने और राजनयिक के आवासीय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति लेने का निर्देश दिया, जिसे आखिरी बार चार जुलाई, 2025 को महिला के साथ देखा गया था.

पीठ ने फिलहाल रूसी दूतावास के सर्वोच्च प्राधिकारी को सलाह दी है कि वे दिल्ली पुलिस सहित भारतीय प्राधिकारियों की सहायता करें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समय-समय पर जारी इस न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन न हो. शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि महिला के ठिकाने के बारे में पूछताछ करने पर “बहुत ही टालमटोल और अस्पष्ट जवाब” मिले, जिससे उसके वकील के आचरण पर “गंभीर संदेह” पैदा हुआ.

पीठ ने निर्देश दिया कि इस आदेश को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और दिल्ली पुलिस आयुक्त के साथ जानकारी और आवश्यक अनुपालन के लिए साझा किया जाए. आदेश में कहा गया है, “गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को यह निर्देश दिया जाता है कि वे इस आदेश को भारत के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और अन्य बंदरगाहों तक पहुंचाएं तथा आव्रजन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया जाए कि न तो याचिकाकर्ता (महिला) और न ही नाबालिग बच्चे को देश छोड़ने की अनुमति दी जाए.” शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई 18 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी और संबंधित प्राधिकारियों से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा.

पीठ ने पहले टिप्पणी की थी कि बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच “उग्र लड़ाई” में समय-समय पर अदालत द्वारा कई आदेश दिए गए थे. शीर्ष अदालत ने 22 मई, 2025 को निर्देश दिया था कि बच्चे की विशेष अभिरक्षा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मां को दी जाए तथा शेष दिनों में बच्चे को उसके पिता की विशेष अभिरक्षा में रहने का निर्देश दिया जाए. बच्चे की मां एक रूसी नागरिक है और वह 2019 से भारत में रह रही है. शुरुआत में वह एक्स-1 वीजा पर भारत आई थी, जिसकी अवधि बाद में समाप्त हो गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में साढ़े छह साल में 177 सुरक्षाकर्मियों ने की आत्महत्या
Next Article छत्तीसगढ़ विधानसभा से 30 कांग्रेस सदस्य एक दिन के लिए निलंबित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.