Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी: आपका बिल कितना बनेगा, प्रीपेड मीटर वालों को कब फायदा मिलेगा?
Country

125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी: आपका बिल कितना बनेगा, प्रीपेड मीटर वालों को कब फायदा मिलेगा?

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 19, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी: आपका बिल कितना बनेगा, प्रीपेड मीटर वालों को कब फायदा मिलेगा?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने सभी घरेलु उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। अब बिहार में 125 यूनिट बिजली पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। राज्य सरकार ने इसे शत-प्रतिशत सब्सिडी नाम दिया है। लेकिन, आम भाषा में कहें तो यह घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव के अनुसार, बिहार में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ 86 लाख 60 हजार है। इनमें 125 यूनिट तक बिजली की मासिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या एक करोड़ 67 लाख 94 हजार है, जो कुल घरेलू उपभोक्ताओं का 90 प्रतिशत है। इन उपभोक्ताओं को अब बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा।

इससे अधिक यानी 125 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने पर बिजली पर पहले से लागू टैरिफ के हिसाब से बिजली का बिल देना होगा। इधर, सरकार के इस नए एलान के बाद उपभोक्ताओं के खुशी की लहर है। लेकिन, कुछ सवाल भी हैं, जिनके सवाल लोगों को नहीं मिले हैं। ‘अमर उजाला’ के पूछने पर ऊर्जा विभाग ने इन सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं…

अगर 200 यूनिट बिजली की खपट हुई है तो कितना यूनिट का बिल आएगा?

जवाब: ऊर्जा विभाग के अनुसार, सरकार ने 125 यूनिट बिजली का बिल शून्य कर दिया है। इस पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। 125 यूनिट से अधिक जितनी खपत होगी, उतना का भी बिल होगा। जैसे 200 यूनिट खपत होने पर मात्र 75 यूनिट बिजली का ही शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

एक शख्स के नाम पर अलग-अलग मकान या फ्लैट है। क्या इन्हें छूट मिलेगी?

जवाब: नहीं, अगर अलग-अलग मकान या फ्लैट में एक ही नाम से कनेक्शन है तो 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ एक जगह मिलेगा। अगर मकान मालिक और किराएदार के नाम से अलग-अलग कनेक्शन है तो इसका लाभ दोनों को मिलेगा।

स्मार्ट मीटर वाले बिल कैसे देखेंगे? उसमें कैसे समझेंगे कि कैसे रियायत मिली?

जवाब: स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को अगस्त माह से उनका बिजली बिल दिखने लगेगा। रियासत की भी जानकारी उसमें दी जाएगी। मोबाइल एप या वेब पोर्टल पर अपना बिल देख सकते हैं।

जुलाई से ही घोषणा हुई है तो स्मार्ट मीटर वालों का कटा पैसा क्या लौटेगा?

जवाब: अगस्त माह में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के खाते में जुलाई का बिल क्रेडिट हो जाएगा।

एक घर में दो पंखे, 9 वाट के चार बल्ब, 22 वाट का एक ट्यूबलाइट, एक फ्रिज लगातार 24 घंटे चलता है तो एक दिन में कितने यूनिट बिजली खर्च होगी?

जवाब: अगर आप 75 वाट के दो पंखे, नौ वाट के चार बल्ब, 22 वाट के ट्यूबलाइट मिलकर 208 वाट हो गए। यह 24 घंटे करीब 4.9 यूनिट बिजली खपत करेंगे। वहीं एक 200 लीटर का फ्रिज रोज करीब एक से 1.2 यूनिट बिजली खपत करता है। इस तरह आपको रोज करीब छह से सात यूनिट तक बिजली की खपत हो सकती है।

पटना शहर में दो किलोवाट बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ता अगर 325 यूनिट बिजली की खपत करते हैं तो उन्हें कितना बिल आएगा? और इतना ही खपत अगर ग्रामीण क्षेत्र में करेंगे तो कितना बिल आएगा?

जवाब: आपको भी 125 यूनिट बिजली का बिल नहीं देना होगा। शेष बची 200 यूनिट बिजली पर पहले 100 यूनिट के लिए 4.12 रुपये और बाकी के 100 यूनिट पर 5.52 रुपये के हिसाब से बिल देना होगा। यानी आपको विद्युत शुल्क के साथ 1124 रुपया भुगतान करना होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में आपको शहरी क्षेत्र की तुलना में लगभग आधी राशि का भुगतान करना होगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का दर कम है। इसमें एक से 200 यूनिट बिजली खपत करने पर 2.45 रुपये ही लगते हैं।

यहां पहले से 125 यूनिट बिजली का बिल शून्य रहेगा। बाकी बची 200 यूनिट बिजली के लिए 570 रुपये का भुगतान करना होगा। शहरी क्षेत्र में प्रति किलोवाट 80 रुपये के हिसाब से फिक्स चार्ज देना होता है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 40 रुपये प्रतिकिलोवाट के हिसाब से फिक्स चार्ज देना पड़ता है।

उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के विस्तारीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अतिरिक्त रुपये 3797 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस वर्ष 19 हजार 792 करोड़ रुपये के वित्तीय भार का वहन राज्य सरकार को करना पड़ेगा। अगले वित्तीय वर्ष से यह राशि बढ़ती जाएगी।

कैबिनेट में लिए निर्णय के अनुसार, इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को न्यूनतम 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को पूर्ण वित्तीय सहायता एवं अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की भी स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट प्रति माह तक यादि शत-प्रतिशत अनुदान पर बिजली दी जाती है। उनके घर की छतों पर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाता है, तो राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को विशेष कर कम बिजली खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ होगा। इससे न सिर्फ इन घरेलू उपभोक्ताओं को बिना रूके बिजली मिलेगी, बल्कि सौर ऊर्जा उत्पाद को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवाद्रा के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित कार्रवाई, उनके साथ खड़ा हूं: राहुल गांधी
Next Article पटना के अस्पताल में हत्या मामले में कार्रवाई, बंगाल के न्यू टाउन से पांच गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.