Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»पति की हत्या का भेद चैट से खुला: महिला ने प्रेमी को लिखा, ‘इतनी गोलियां दे चुकी, पर कुछ नहीं हुआ’
Country

पति की हत्या का भेद चैट से खुला: महिला ने प्रेमी को लिखा, ‘इतनी गोलियां दे चुकी, पर कुछ नहीं हुआ’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 20, 2025No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पति की हत्या का भेद चैट से खुला: महिला ने प्रेमी को लिखा, ‘इतनी गोलियां दे चुकी, पर कुछ नहीं हुआ’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. दिल्ली के द्वारका के उत्तम नगर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश का भंड़ाफोड़ उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच 90 से अधिक इंस्टाग्राम संदेशों से हुआ है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या महिला ने अपने परिवार के सदस्यों और ससुराल वालों से अपनी बातचीत छिपाने के लिए इंस्टाग्राम के गायब होने वाले संदेश फीचर का इस्तेमाल किया था, क्योंकि वह पिछले दो वर्षों से अपने प्रेमी के साथ रिश्ते में थी.

करण (36) की कथित तौर पर उसकी पत्नी सुष्मिता और उसके प्रेमी राहुल (जो उसका रिश्ते में देवर लगता है) ने नशीला पदार्थ खिलाकर और बिजली का झटका देकर हत्या कर दी. करण के भाई कुणाल देव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल ने एक बिजली का तार लगाया और उसे करण के हाथों और छाती से, उसके हृदय के पास, जोड़ दिया, ताकि उसे कई बार बिजली के झटके दिए जा सके.

कुणाल ने दावा किया कि घटना के बाद आपत्तिजनक चैट का पता लगा, जिसके बाद परिवार ने सुष्मिता का एक वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो में सुष्मिता ने कथित तौर पर दही में दो से तीन नींद की गोलियां मिलाने और बाद में करण के सोते समय पानी में घोलकर और गोलियां देने की बात कबूल की.

परिवार ने न्याय की मांग की और पुलिस से करण की कथित हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया.
कुणाल ने बताया कि उनका भाई परिवार के घर के पास ही एक अलग मकान में रह रहा था. उन्होंने बताया कि शक तब हुआ जब सुष्मिता और राहुल लगातार पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़े रहे. यह घटना 13 जुलाई को तब सामने आई जब माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से पीसीआर को कॉल कर करण की मौत की सूचना दी गई.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित कुमार सिंह ने कहा, ”चैट (संदेशों का आदान-प्रदान) तक करण के भाई की पहुंच के बाद सुष्मिता और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस चैट में करण की हत्या की साजिश पर चर्चा की गई थी. राहुल, करण का चचेरा भाई है.” करण के भाई ने पुलिस को बताया कि उसे सुष्मिता के व्यवहार और राहुल के साथ उसकी नजदीकी पर पहले से ही शक था.
प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुष्मिता ने कथित तौर पर करण को अपने घर पर नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया और उसके मरने का इंतजार किया.

सूत्र ने बताया, ”हालांकि, जब सुष्मिता की उम्मीद के मुताबिक करण की मौत नहीं हुई, तो उसने राहुल को संदेश भेजना शुरू कर दिया.” जांच में खुलासा हुआ कि सुष्मिता ने 12 जुलाई की रात को करण के खाने में कथित तौर पर लगभग 15 नींद की गोलियां मिला दीं और बाद में अपने पति को बिजली का झटका देने में मदद करने के लिए राहुल को बुलाया.

सूत्र ने बताया, ”हत्या के बाद सुष्मिता कथित तौर पर पास में स्थित अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें बताया कि करण बेहोश हो गया है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया और मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया.” जांच से जुड़े एक अन्य सूत्र ने दोनों आरोपियों के बीच लिखित संदेश के जरिये हुई बातचीत का विवरण साझा किया. उन्होंने बताया कि एक संदेश में सुष्मिता ने लिखा, ”इतनी गोलियां दे चुकी हूं, फिर भी कुछ नहीं हो रहा…अब करंट ही देना पड़ेगा.” राहुल ने जवाब दिया, ”उसके हाथ-पैर टेप से बांध देना, फिर करंट लगाना.” सूत्र ने बताया कि चैट में उनकी हताशा भी सामने आई जब गोलियों का उपयोग करके करण को मारने का उनका पहला प्रयास सफल नहीं हुआ.

सुष्मिता के एक अन्य संदेश में लिखा था, ”कितनी देर करंट लगाना पड़ेगा कि वह मरे?” कुछ चैट संदेश से यह भी पता चला कि वे काफी समय से करण की हत्या की साजिश रच रहे थे, क्योंकि उसे यह देखने के लिए नशीला पदार्थ दिया था कि उसे बेहोश होने में कितना समय लगेगा. सूत्रों ने बताया कि दोनों उसकी जान लेने के लिए तरह-तरह के तरीके खोज रहे थे.

सूत्र ने कहा, ”हम दोनों से पूछताछ कर रहे हैं. दोनों ने स्वीकार किया है कि वे कई हफ्तों से इसकी साजिश रच रहे थे. उन्होंने पहले भी करण की हत्या का प्रयास करने की बात कबूल की है.” सूत्र ने बताया कि आगे की जांच जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है.
डीसीपी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

करण के परिवार ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

दिल्ली के द्वारका में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का शिकार हुए करण की मौत के बाद उसके (करण) परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह घटना 13 जुलाई को सामने आई थी, जब उत्तम नगर स्थित माता रूपरानी मग्गो अस्पताल से पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को कॉल करके करण देव (36) की मौत की सूचना दी गई.

पुलिस ने कहा, ”सुष्मिता और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. करण के भाई कुणाल ने सुष्मिता की चैट देखी जिसमें उन्होंने करण को मारने की योजना पर चर्चा की थी.” कुणाल को सुष्मिता के व्यवहार और राहुल के साथ उसकी नजदीकी पर शक था.
कुणाल ने कहा, ”हम आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं और जल्द से जल्द न्याय चाहते हैं. हमें राहुल के पिता से भी धमकियां मिल रही हैं.” कुणाल के अनुसार, राहुल उसी इलाके में आभूषण की एक छोटी सी दुकान चलाता है.

सुष्मिता और करण की शादी को लगभग 10-11 साल हो गए थे. शुरुआत में वे एक संयुक्त परिवार में रहते थे, लेकिन बाद में वे अलग किराए के मकान में रहने लगे. कुणाल ने दावा किया, ” उनका छह साल का बेटा हमारे साथ रहता है, और घटना वाले दिन वह घर पर नहीं था. 13 जुलाई को मेरी भाभी सुष्मिता रोती हुई यहां आई. उन्होंने हमें बताया कि करण को बिजली का झटका लगा था और वह बेहोश हो गया था. जब हम उसे राहुल और सुष्मिता के साथ अस्पताल ले गए, तो उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पोस्टमार्टम नहीं कराया जाना चाहिए, जिससे हमारा संदेह और गहरा गया.” कुणाल ने आरोप लगाया कि पूरी स्थिति तब सामने आई जब उन्होंने राहुल का मोबाइल फोन देखा और उसके तथा सुष्मिता के बीच हुई बातचीत देखी.

कुणाल ने कहा, ” जब मैंने चैट पढ.ी तो मुझे साजिश का पता चला, जिसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और फोन सौंप दिया. बाद में, हमने सुष्मिता से पूछताछ की और एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने मेरे भाई को दही में मिलाकर नींद की दो-तीन गोलियां देने की बात स्वीकार की. जब करण नहीं मरा, तो सुष्मिता ने उसे सोते समय पानी में और गोलियां मिलाकर दे दीं. ” कुणाल ने अपने भाई की मौत से जुड़ी कथित परिस्थितियों का पता चलने पर आश्चर्य व्यक्त किया.

कुणाल ने कहा, ” जब करण फिर भी नहीं मरा, तो सुष्मिता ने राहुल को इसकी सूचना दी. इसके बाद राहुल ने बिजली के एक तार का इंतजाम किया. उसने करण के हाथों और दिल के पास तार लगाकर उसे बिजली के झटके दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. ” इस बीच, पुलिस ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleतेंदुलकर के साथ अपना नाम ट्रॉफी पर देखता हूं तो बहुत अजीब लगता है : जेम्स एंडरसन
Next Article कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर बिहार सरकार की आलोचना की; राहुल बोले- भाषण नहीं, नौकरी चाहते हैं युवा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.