Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत, 164 घायल
International

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत, 164 घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 21, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत, 164 घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार दोपहर यहां उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक स्कूल भवन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 164 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों एवं चश्मदीदों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं. देश के हाल के इतिहास में यह सबसे घातक विमान हादसों में एक है.

अधिकारियों ने कहा कि चीन निर्मित एफ-7 बीजीआई प्रशिक्षण विमान दोपहर बाद ढाका के उत्तर क्षेत्र में ‘माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज’ के दो मंजिला भवन से टकरा गया. इस हादसे में पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम की भी मौत हो गई.
सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टरेट’ (आईएसपीआर) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ”इस दुर्घटना में पायलट समेत कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 164 अन्य घायल हो गए.” बयान के अनुसार, पायलट ने विमान को घनी आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी कोशिशों के बावजूद विमान स्कूल की दो मंजिला इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इसमें कहा गया, ”सभी घायल व्यक्तियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टरों और एम्बुलेंस की सहायता से आवश्यक उपचार के लिए तत्काल ‘कम्बाइंड मिलिटरी हॉस्पिटल’ (सीएमएच) और निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.” बयान में कहा गया कि विमान नियमित प्रशिक्षण के तहत अपराह्न एक बजकर छह मिनट पर कुर्मीटोला स्थित बांग्लादेश वायुसेना अड्डे ए.के. खांडेकर से उड़ान भरने के बाद यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया (जिसका विवरण जांच के बाद बताया जाएगा).

इसमें कहा गया कि सेना प्रमुख और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, जहां अग्निशमन कर्मी, सेना के जवान, पुलिस और विशिष्ट रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) समेत बचावकर्मी बचाव अभियान में लगातार जुटे हैं. बयान में कहा गया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए बांग्लादेश वायुसेना ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है.

अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल जाहेद कमाल ने संवाददाताओं से कहा, ”दुर्घटना और उसके बाद लगी आग में 19 लोगों की मौत हो गई.” उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान बचावर्किमयों ने अकेले स्कूल परिसर से 19 शव बरामद किए हैं.

मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय संबंधी विशेष सहायक मोहम्मद सईदुर रहमान ने पहले कहा था कि घायलों का इलाज ‘कम्बाइंड मिलिटरी हॉस्पिटल’ (सीएमएच), ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी (एनआईबीपीएस) में किया जा रहा है तथा उनमें ज्यादातर विद्यार्थी हैं. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से आठ की हालत गंभीर है. एनआईबीपीएस के एक डॉक्टर ने संवाददाताओं से कहा, ”हमारे अस्पताल में लाए जा रहे घायल लोगों की संख्या बढ. रही है.” अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पहले बताया था कि विमान जोरदार धमाके के साथ ‘माइलस्टोन स्कूल’ के चार मंजिला भवन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और तत्काल उसमें आग लग गई.

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना के शीघ्र बाद अग्निशमन विभाग एवं एम्बुलेंस की गाड़ियां और वायुसेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गए. स्कूल की एक अध्यापिका ने बताया कि सुरक्षाकर्मी शवों को बॉडी बैग में भरकर क्षतिग्रस्त भवन से ढाका के सीएमएच ले जा रहे हैं. इस भवन में कक्षा एक से सात तक के बच्चे पढ.ते हैं. अध्यापिका ने कहा, ” दर्जनों एम्बुलेंस घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जा रही हैं.” यहां ‘नेशनल बर्न इंस्टिट्यूट’ ने कहा कि वहां 18 लोगों का इलाज किया जा रहा है जिनमें ज़्यादातर विद्यार्थी हैं और कुछ की हालत गंभीर है.

अंतरिम सरकार ने 22 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है और इस दिन बांग्लादेश और विदेश स्थित उसके दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर गहरा दु?ख व्यक्त किया.

उन्होंने एक बयान में कहा, ”माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में बांग्लादेश वायुसेना के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर लोगों के हताहत होने से मैं बहुत दुखी हूं.” ग्यारहवीं कक्षा के छात्र फहीम हुसैन ने बताया कि विमान उसकी आंखों के ठीक सामने और उससे सिर्फ 10 फुट आगे दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

फहीम ने ‘द डेली स्टार’ से कहा कि यह अपराह्न लगभग सवा एक बजे इमारत से टकराया, जहां प्राथमिक स्तर की कक्षाएं चल रही थीं.
इस घटना में घायल हुए एक शिक्षक ने बताया कि जब अंतिम घंटी बजी तो छात्र स्कूल छोड़ने के लिए कतार में खड़े थे कि तभी आग भड़क उठी. प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि कई घायल लोगों को दुर्घटना स्थल से स्वयंसेवकों और सेना के जवानों द्वारा, यहां तक कि रिक्शा और तिपहिया वाहनों में भी ले जाया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअशोक लेलैंड ने वाहन वित्तपोषण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ की साझेदारी
Next Article क्या विपक्ष को बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की ज्यादा चिंता है: गिरिराज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.